फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Then and Now: पहली फिल्म से अब तक कितनी बदल गई हैं भाग्यश्री, 19 साल की उम्र में दी सुपरहिट फिल्म और कर ली शादी

Wed, 23 Feb 2022 09:21 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भाग्यश्री बर्थडे - फोटो : Instagram
पहली ही फिल्म मैंने प्यार किया से रातोंरात स्टार बनने वालीं भाग्यश्री का आज जन्मदिन है। 23 फरवरी 1969 को जन्मी भाग्यश्री आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। पहली फिल्म से ही भाग्यश्री का स्टारडम चमक गया था और सलमान खान के साथ उनकी केमेस्ट्री को भी खूब पसंद किया गया। आज भाग्यश्री फिल्मों से दूर हैं। हाल ही में उनकी बेटी ने भी वेब सीरीज से डेब्यू किया है। भाग्यश्री का लुक अब पहले से काफी बदल गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Bhagyashree - फोटो : Instagram
शाही परिवार में हुआ जन्म
भाग्यश्री का जन्म महाराष्ट्र के सांगली के शाही परिवार में हुआ। उनके पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन सांगली के राजा हैं। तीन बहनों में भाग्यश्री सबसे बड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमोल पालेकर के सीरियल कच्ची धूप से की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
Bhagyashree - फोटो : Instagram
19 साल की उम्र में कर ली शादी
पहली ही फिल्म 'मैंने प्यार किया' के बाद भाग्यश्री बिजनेसमैन हिमालय दासानी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं और शादी के बाद उन्होंने सिर्फ तीन फिल्मों में ही काम किया। मात्र 19 साल की उम्र में ही उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया जो उनके करियर के लिए खतरनाक साबित हुआ।

4 of 5
भाग्यश्री - फोटो : सोशल मीडिया
नहीं दिखा पाई पहले जैसा चार्म
हालांकि एक दशक बाद भाग्यश्री ने फिल्मों में फिर से किस्मत आजमाने की सोची लेकिन वो कामयाब नहीं रहीं। भाग्यश्री ने हिंदी के अलावा भोजपुरी, मराठी और तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय किया है। पर भाग्यश्री वो चार्म नहीं बिखेर पाईं जो उनकी पहली फिल्म में दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाग्यश्री - फोटो : सोशल मीडिया
भाग्यश्री आज भी दिखती हैं बेहद स्टाइलिश
फिलहाल भाग्यश्री फिल्मों में भले ही कम दिखती हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपने प्रशंसकों के लिए तस्वीरें साझा करती रहती हैं। 50 पार कर चुकीं भाग्यश्री आज भी स्टाइल के मामले में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। उनको देखकर सच में ये कहना काफी मुश्किल है कि भाग्यश्री 53 साल की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें