फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैं वापस आऊंगा’ की कमाई में दूसरे दिन मामूली उछाल, जानें मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ का क्या रहा हाल?

Sun, 14 Jun 2026 12:22 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: शुक्रवार को बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज हुईं, इसमें इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ और मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ भी शामिल रही। जानिए, रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है। 
विज्ञापन
1 of 4
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

शनिवार का दिन नई और पुरानी फिल्मों के लिए एक उम्मीद बनकर आता है। थिएटर में इस दिन दर्शकों की संख्या बढ़ती है। जानें क्या शनिवार का फायदा ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘गवर्नर’ जैसी फिल्मों को मिल सका। जानिए, इन फिल्मों ने अपने खाते में कितने रुपये जमा किए।

विज्ञापन

2 of 4
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा में' शरवरी और वेदांग रैना - फोटो : सोशल मीडिया

'मैं वापस आऊंगा' ने दूसरे दिन कितना कमाया?
इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने रिलीज के दूसरे दिन 1.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि पहले दिन इसने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 3 करोड़ रुपये हो चुका है। 
बंटवारे के दर्द को दिखाती इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ ने अदाकारी की है। 

विज्ञापन

3 of 4
फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' - फोटो : सोशल मीडिया
'गवर्नर' की कमाई भी बढ़ी 
मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म 'गर्वनर' ने भी दूसरे दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि पहले दिन इसने 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। यह फिल्म 1991 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर बनी है। इसके निर्देशक चिन्मय मांडलेकर हैं। 
फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 2.05 करोड़ रुपये हो चुका है। 
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' और 'हॉन्टेड 3डी' - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों से है ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘गवर्नर’ का मुकाबला
शुक्रवार को ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ जैसी फिल्में भी रिलीज हुई थीं। सैकनिल्क के मुताबिक ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ ने दूसरे दिन 2.04 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं फिल्म ने पहले दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसकी कुल कमाई भी 4.54 करोड़ रुपये हो चुकी है। सैकनिल्क के मुताबिक ही ‘भारत भाग्य विधाता’ ने भी दूसरे दिन 1.21 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें