जावेद अख्तर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘मैं कोई ऐसा गीत गाऊं’ टूर पर जावेद अख्तर के साथ गई गायक मंडली में मेयंग चांग और जाह्नवी श्रीमंकर भी हैं। शो का सिलसिला जावेद की अपने प्रशंसकों से बेतकल्लुफ बातचीत से शुरू होता है। फिर वह कोई गाना अपनी यादों से चुनते हैं। बताते हैं कि गाना बना कैसे, क्या क्या मजेदार वाक्ये उस गाने को बनाने के दौरान हुए, वगैरह वगैरह। और, इशारा पाते ही संगीतकार हितेश प्रसाद और धर्मेश जोशी अपने साजिंदा को साथ इस गाने की धुन छेड़ देते हैं। धुन धीरे धीरे अपना रंग जमाती है। दर्शक झूमते हैं और मंच पर शुरू हो जाती है एक नई सरगम।