फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' में अमृता सुभाष
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लस्ट स्टोरीज 2 – अमृता सुभाष (2023)
नेटफ्लिक्स के लिए करण जौहर की कंपनी धर्मा एंटरटेनमेंट की बनाई सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज’ में चार कहानियां दिखाई गई है जिसमें से एक है ‘द मिरर’। कोंकणा सेन शर्मा द्वारा निर्देशित इस कहानी में अमृता सुभाष ने घरेलू सहायिका की भूमिका निभाई है, जो सिर्फ काम करने नहीं, बल्कि अपने मालकिन (इशिता) के घर में न रहने पर उसके बिस्तर का इस्तेमाल अपने पति के साथ वहां यौन संबंध बनाने के लिए करती है। सीमा का अपना घर छोटा है, बच्चे भी वहां होते हैं तो उसे वहां ऐसा सब करने में दिक्कत होती है। मालकिन को इसका पता चलता है तो वह इसका उपयोग अपने यौन सुखी की तृप्ति करने के लिए करती है। अमृता सुभाष का अभिनय यहां उतना प्रभावी नहीं है जितना आम तौर पर होता है लेकिन एक घरेलू सहायिका के रूप में उनकी कास्टिंग उसी सोच का नतीजा मालूम होती है जिसके तहत एक खास रंग, रूप, कद और काठी की अभिनेत्रियों को ये रोल दिए जाते हैं।