Mahira Khan
माहिरा खान जब अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर पहुंची तो उनके साथी कलाकार जावेद शेख भी मंच पर पहले से मौजूद थे। वीडियो में साफ देख सकते हैं कि अवॉर्ड लेने के बाद जैसे ही माहिरा आगे आकर जावेद से हाथ मिलाती हैं तो जावेद माहिरा को पकड़कर गाल पर किस करने की कोशिश करते नजर आते हैं। इसके बाद माहिरा, जावेद को इग्नोर करते हुए पुरस्कार लेकर आगे बढ़ जाती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।