फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की इस एक्ट्रेस ने 'जीरो' के टीजर को लेकर कही बड़ी बात, शाहरुख खान को सुनकर होगी हैरानी

Wed, 20 Jun 2018 10:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' को लेकर चर्चा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। हाल ही में फिल्म का दूसरा टीजर सामने आया है। जिसके शाहरुख के फैंस सहित बॉलीवुड के कई सितारों ने काफी पसंद किया और तारीफ भी की। 'जीरो' के टीजर की तारीफ करने वालों की लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान की हीरोइन रही पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने 'जीरो' के टीजर की काफी तारीफ की है। जी हां शाहरुख के साथ फिल्म 'रईस' में दिखने वाली एक्ट्रेस माहिरा खान ने उनकी और 'जीरो' के टीजर की ट्विटर पर काफी तारीफ की। उन्होंने कहा की शाहरुख सबसे बेस्ट एक्टर हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
माहिरा ने यह बात उस दौरान कही जब ट्विटर पर शाहरुख के फैंस क्लब पेज ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने 'जीरो' का टीजर देखा..?? क्या आपको पसंद आया..?? इस बात का जवाब देते हुए माहिरा खान ने कहा- 'हां मैंने टीजर देखा और शाहरुख खान सबसे बेस्ट एक्टर हैं।' 

 

4 of 5
गौरतलब है कि 'जीरो' के दूसरे टीजर में शाहरुख खान के साथ सलमान खान भी नजर आए हैं। टीजर में बॉलीवुड के दोनों खान की काफी बेहतरीन कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। 1 मिनट 21 सेंकेड का यह टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपको बता दें कि फिल्म 'जीरो' की निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के अलावा आर माधवन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का अब तक टीजर रिलीज हुआ है। जिसमें शाहरुख एक बोने का किरदार कर रहे हैं। 'जीरो' के 21 दिसंबर को रिलीज होने की संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें