माहिरा खान पाकिस्तानी इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम, जो सभी की जुबान पर रहता है। इनकी खूबसूरती और अदाकारी देश-विदेश के दर्शकों को लुभाती है। माहिरा एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे से निकलकर इस इंडस्ट्री में कदम रखा और लाखों लोगों की धड़कन बन गई। उनकी फैन फॉलोइंग किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है। उन्होंने अपनी अदाकारी का जादू बॉलीवुड फिल्म 'रईस' में बखूबी बिखेरा था। हालांकि माहिरा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इनका नाम रणबीर कपूर के साथ भी जुड़ चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पाकिस्तानी अभिनेत्री एक बच्चे की मां हैं? जी हां, माहिरा खान ने साल 2007 में मशहूर निर्माता और निर्देशक अली अस्करी से शादी की थी। लेकिन उनका यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका। गौरतलब है अगर यह कपल आज साथ होता, तो वह अपनी शादी की सालगिरह मना रहा होता। इसी मौके पर हम आपको उनकी लव स्टोरी से लेकर...शादी और फिर तलाक तक की कहानी बताने जा रहे हैं।