महिमा चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
महिमा चौधरी ने अभिनेता आमिर खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ सॉफ्ट ड्रिंक का विज्ञापन किया था, जो काफी मशहूर हुआ। महिमा चौधरी को फिल्मों में पहला मौका मशहूर निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने दिया था। वह बतौर वीजे (वीडियो जॉकी) एक म्यूजिक चैनल में काम करती थीं। इस शो में महिमा चौधरी को देखने बाद सुभाष घई ने उन्हें अपनी फिल्म 'परदेस' के लिए साइन किया था। यह फिल्म साल 1997 में आई थी, जो हिट साबित हुई थी। अपनी पहली ही फिल्म में महिमा चौधरी की जोड़ी अभिनेता शाहरुख खान के साथ देखने को मिली थी। पहली फिल्म हिट होने के बाद महिमा चौधरी काफी लोकप्रिय हुईं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में सुपरस्टार्स के साथ काम किया। महिमा चौधरी ने 'दाग: द फायर', 'धड़कन', 'खिलाड़ी 420' और 'बागबान' सहित बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। वह आखिरी बार साल 2016 में आई बंगाली फिल्म 'डार्क चॉकलेट' में नजर आई थीं।