फिल्म इंडस्ट्री में भीतरी और बाहरी के भेदभाव से अभिनेत्री महिमा चौधरी भी अछूती नहीं रह सकी हैं। उन्होंने भी मौके को समझते हुए एक इंटरव्यू में अपने साथ हुई कुछ घटनाओं का उल्लेख किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म निर्माता और निर्देशक सुभाष घई ने उनके खिलाफ ऐसी साजिश रची थी कि उन्हें हर जगह से काम मिलना बंद करवा दिया था। ऐसे में सिर्फ सलमान खान, संजय दत्त, डेविड धवन और राजकुमार संतोषी ही ऐसे चार लोग थे जो उनके साथ खड़े हुए थे।