फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पंड्या के शर्मनाक बयान पर भड़की एक और एक्ट्रेस, बोली- 'लगता है परवरिश ठीक से नहीं हुई है'

Sat, 19 Jan 2019 08:09 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hardik pandya
हार्दिक पंड्या को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि महिलाओं को लेकर उन्होंने जो बयान दिया वो उनके लिए कितनी बड़ी मुसीबत बन जाएगा। देशभर से आलोचनाओं का शिकार होने के बाद अब एक और अभिनेत्री ने हार्दिक के इस बयान को शर्मनाक बताते हुए उन्हें बैन करने की मांग तक कर डाली है। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने उनकी परवरिश को लेकर भी बड़ी बात तक कह दी है। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी हार्दिक पंड्या और के एल राहुल ने हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर के लोकप्रिय टीवी टॉक शो कॉफी विद करण में दस्तक दी थी... 
विज्ञापन

2 of 5
Mahika Sharma - फोटो : Instagram
शो में उन्होंने महिलाओं को लेकर इतनी शर्मनाक टिप्पणियां की थी जिसकी अभी तक चारों ओर आलोचना ही हो रही है। आईबीटी की एक खबर के मुताबिक अभिनेत्री माहिका शर्मा भी इस पर कुछ कहने से पीछे नहीं रही और उन्होंने हार्दिक पंड्या और के एल राहुल पर बैन लगाने की मांग की है। माहिका का कहना था - जब देश में पोर्न फिल्म जैसी चीज बैन हो सकती हैं तो फिर हार्दिक और राहुल को भी बैन किया जाए।'
विज्ञापन

3 of 5
Mahika Sharma
माहिका ने कहा इन दोनों खिलाड़ियों ने महिलाओं के प्रति बुरी सोच और विचारों को प्रमोट किया है और उनका किसी अच्छे किक्रेटर्स की जगह रिप्लेस किए जाने की जरूरत है। इतना ही नहीं माहिका ने दोनों खिलाड़ियों की परवरिश पर भी बड़ा सवाल उठाते हुए उसे बेकार बताया। उन्होंने कहा कि लगता है इन दोनों की परवरिश अच्छे से नहीं हुई है। गौरतलब है कि महिका शर्मा जल्द ही ब्रिटिश पोर्नस्टार डैनी डी के साथ फिल्म मॉर्डन कल्चर में नजर आने वाली हैं। 

4 of 5
hardik pandya
इससे पहले हार्दिक पंड्या की एक्स गर्लफ्रेंड एली अवराम से भी जब 25वीं एसओएल लॉयन गोल्ड अवॉर्ड 2019 में हार्दिक को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बतायाा  'मैं हाल ही में भारत वापस लौटी हूं और ऐसे सवाल मुझे वहां पत्रकारों ने भी किए और उनके मैसेज भी मेरे पास आए, लेकिन  उस दौरान मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं पता था, ऐसे में कुछ दिन पहले ही मैंने वो विवादित टिप्पणी वाली फुटेज देखी।' एली ने कहा - 'हार्दिक का इस तरह महिलाओं पर टिप्पड़ी करना बेहद निराशाजनक है, मुझे थोड़ा धक्का लगा क्योंकि मैं तो हार्दिक को व्यक्तिगत तौर पर जानती थी, लेकिन इस तरह हार्दिक खुद की विवादित टिप्पणी से आलोचना का शिकार हुए ये बहुत अच्छा हुआ है, क्योंकि किसी के भी बारे में इस तरह से सोचना आपको कूल नहीं बनाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hardik pandya and esha gupta
बता दें कि इससे पहले हार्दिक पंड्या की दोस्त और फिल्म अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने उनकी इस विवादित टिप्पणी की कड़ी आलोचना की थी। इतना ही नहीं ईशा तो हार्दिक का नाम सुनते ही भड़क उठी थीं। दरअसल, ईशा से हार्दिक की शर्मनाक टिप्पणी पर उनकी एलबम गेट डर्टी पर सवाल किया गया था। इस दौरान ईशा पत्रकारों पर भी भड़कती हुई नजर आई थीं। उन्होंने कहा था 'आपको कैसे पता कि हार्दिक मेरे दोस्त हैं, क्योंकि जो आपको, मुझे हार्दिक का दोस्त बता रहा है उनसे ही जाकर ये सवाल कीजिए। लेकिन ईशा ने फिर भी हार्दिक की महिलाओं के प्रति इस सोच पर जवाब देते हुए कहा था ' महिलाओं के लिए इस तरह की मानसिकता सरासर गलत है और ऐसे किसी भी शर्मनाक बयान को सही नहीं ठहरा सकते।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें