फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 की उम्र में भी बोल्ड है ये एक्ट्रेस, डायरेक्टर बोला था - 'इस हालत में देखना चाहता हूं'

Wed, 19 Dec 2018 07:52 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Mahie Gill - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस माही गिल 19 दिसंबर को अपना 43वां जन्मदिन मनाएंगी। माही को हिंदी सिनेमाजगत में 10 साल हो चुके हैं। इन 10 साल में माही ने एक से बढ़कर एक किरदार निभाए फिर चाहे 'देव डी' फिल्म की पारो हो या फिर 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' फिल्म की माधवी देवी। तो चलिए माही गिल के बर्थडे पर उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Mahie Gill - फोटो : File Photo
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि माही गिल का असली नाम रिम्पी कौर गिल है। माही मुख्य रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा माही गिल ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। यहां तक कि बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले माही पंजाबी फिल्मों में ही काम करती थीं। 
विज्ञापन

3 of 7
Mahie Gill - फोटो : File Photo
माही गिल ने साल 2003 में पंजाबी फिल्म 'हवाएं' की थी। इसके बाद वह कई सारी फिल्मों में नजर आईं हालांकि बॉलीवुड में डेब्यू अनुराग कश्यप की फिल्म 'देव डी' से किया था। इस एक फिल्म ने माही गिल को एक के बाद एक कई ऑफर्स मिलने लगे साथ ही कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए। कहा जाता है कि माही गिल को पहली बार अनुराग कश्यप ने एक पार्टी में देखा था जिसके बाद उन्होंने माही को अपनी फिल्म 'देव डी' के लिए कास्ट कर लिया। 

4 of 7
Mahie Gill - फोटो : File Photo
'देव डी' फिल्म के लिए माही गिल को साल 2010 में फिल्मफेयर अवॉर्ड बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स कैटेगरी में मिला था। इसके बाद माही ने स्क्रीन अवॉर्ड मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर फीमेल का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। हिंदी और पंजाबी फिल्मों के अलावा माही गिल ने तेलुगु फिल्म में भी काम किया। तूफान' माही की पहली तेलुगु फिल्म थी। 'तूफान' बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'जंजीर' का रीमेक थी। इस फिल्म में माही गिल ने मोना डॉर्लिंग का रोल निभाया था। फिल्मों में आने से पहले ही या यूं कहें कि मुंबई आने से पहले ही माही गिल अपने पति से अलग हो चुकी थीं। 
विज्ञापन

5 of 7
Mahie Gill - फोटो : File Photo
एक इंटरव्यू के दौरान माही गिल ने बताया - 'मेरी पहली शादी नहीं चल पाई क्योंकि उस वक्त मैं बहुत कम उम्र की थी और समझदार नहीं थी। मैं अपने एक्स हसबेंड से अब भी बात करती हूं। मैं बिजनेसमैन के साथ रिलेशनशिप में हूं। वह गोवा में हैं और अभी तक शादी के बारे में हम लोगों ने कोई बात नहीं की है।' माही गिल हमेशा से ही अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने #MeToo कैंपेन बड़ा खुलासा किया था जिसने तहलका मचा दिया था।
विज्ञापन

6 of 7
Mahie Gill - फोटो : File Photo
माही ने कुछ दिन पहले कास्टिंग काउच के बारे में बात की और जो उन्होंने बताया वो बेशक दिल दहला देने वाला था। माही गिल ने बताया - 'मैं भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हूं। मुझे उस डायरेक्टर का नाम याद नहीं है। करियर के शुरुआती दौर में डायरेक्टर से मिलने सूट पहनकर गई थी। तब डायरेक्टर ने कहा था अगर इस तरह से सूट पहनकर आओगी तो कोई भी फिल्म में काम नहीं देगा। वही एक डायरेक्टर ने मुझे कहा था मैं देखना चाहता हूं कि तुम नाइटी में कैसी लगोगी?'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Mahie Gill - फोटो : File Photo
माही ने कहा - 'उस वक्त मेरे करियर की शुरुआत थी डायरेक्टर्स की यह बातें सुनकर काफी परेशान हो गई थी। यहां तक कि एक समय ऐसा आ गया था कि मैं यह बात सोचने में मजबूर हो गई थी कि क्या सही में सूट पहनने से रोल नहीं मिलते और कोई काम नहीं देगा? हालांकि इसके बाद कई लोगों ने कई तरह की सलाह भी दी। मुझे चीजों ने प्रभावित करना शुरू कर दिया था। लोगों से उनके ऑफिस में मिलना तक बंद कर दिया था। किसी से मिलने के लिए अपने दोस्त को लेकर जाती थी।' आपको बता दें, माही गिल इस वक्त वेब सीरीज में नजर आ रही हैं जिसका नाम 'अपहरण' है। इस वेब सीरीज में माही गिल ने जबरदस्त बोल्ड सीन दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें