साल 2018 खत्म होने को है । इस साल बॉलीवुड की दुनिया में काफी उथल-पुथल हुई । किसी की बिग बजट फिल्में फ्लॉप हुईं तो किसी की लो बजट फिल्में हिट हो गईं । किसी का तलाक हुआ तो किसी ने शादी कर ली । इसके साथ ही कुछ स्टार्स दुनिया को अलविदा भी कह गए । कुछ सेलेब्रिटी तो ऐसे भी थे जिनकी अचानक मौत से पूरा देश हिल गया । आपको बताते हैं ऐसे ही एक्टर-एक्ट्रेस के बारे में जिनके निधन के बाद उनकी कमी बॉलीवुड में कभी पूरी नहीं हो सकती है ।
विज्ञापन
2 of 10
sridevi cannes
श्रीदेवी
श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में बाथ टब में डूबने से हो गया था। 28 फरवरी को राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पूरे देश से हजारों फैंस मुंबई पहुंचे थे। श्रीदेवी के निधन से पूरा देश सदमे में था । निधन के बाद श्रीदेवी को फिल्म 'मॉम' के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
3 of 10
sujatha kumar
सुजाता कुमार
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सुजाता कुमार का 19 अगस्त को रविवार देर रात को निधन हो गया । सुजाता मेटास्टेटिक कैंसर से जूझ रही थीं । सुजाता डायरेक्टर शेखर कपूर की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति की बहन थीं। सुचित्रा ने अपनी बहन के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी । सुजाता ने फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में श्रीदेवी की बहन का रोल निभाया था ।
4 of 10
Rita Bhaduri
रीता भादुड़ी
रीता भादुड़ी को किडनी की समस्या थी, जिसके चलते उन्हें हर दूसरे दिन डायलिसिस के लिए जाना पड़ता था । 17 जुलाई को रीता का निधन हो गया था । रीता ऐसी अदाकार थीं जिन्होंने न केवल फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि टीवी की दुनिया में भी अपने दमदार रोल से अमिट छाप छोड़ी थी ।
विज्ञापन
5 of 10
narendra jha
नरेंद्र झा
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे नरेंद्र झा का 14 मार्च को हार्ट अटैक से निधन हो गया था । 55 वर्षीय नरेंद्र अपने वाड़ा स्थित फार्महाउस में परिवार के साथ प्राइवेट टाइम स्पेंड कर रहे थे। नरेंद्र की पहली फिल्म 2002 में आई। इस फिल्म का नाम था Funtoosh। साल 2003 में आई फिल्म 'नेता जी सुभाषचंद्र बोस' में नरेंद्र ने हबीब-उर-रहमान का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
6 of 10
shammi aunty
शमी आंटी
बॉलीवुड की वेटरेन एक्ट्रेस शम्मी का 6 मार्च को निधन हो गया था । शम्मी 87 साल की थीं। इस खबर की जानकारी अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी थी । शम्मी ने फिल्म 'कुली नंबर 1' 'खुदा गवाह', 'हम', 'अर्थ', 'द बर्निंग ट्रेन', 'शिरिन फरहाद की तो निकल पड़ी' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा टीवी के पॉपुलर सीरियल 'देख भाई देख' में भी उनका अहम रोल था।
विज्ञापन
7 of 10
ava mukherjee
अवा मुखर्जी
फिल्म ‘देवदास’ में शाहरुख खान की दादी का रोल निभाने वालीं अवा मुखर्जी ने 15 जनवरी को मुंबई में आखिरी सांस ली थी । अवा 88 साल की थीं। अवा का हिंदी सिनेमा में काफी योगदान रहा। उनके निधन के बाद पूरा बॉलिवुड गमजदा हो गया था।
8 of 10
प्यारेलाल वडाली
उस्ताद प्यारेलाल वडाली
सूफी गायक प्यारेलाल वडाली का 9 मार्च को कार्डियक अरेस्ट से अमृतसर में निधन हो गया था। प्यारेलाल वडाली 75 साल के थे। प्यारेलाल, अपने बड़े भाई पूरनचंद वडाली के साथ ही गाया करते थे। रिपोर्ट्स की मानें तो प्यारेलाल बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
9 of 10
shrivallabh vyas
श्रीवल्लभ व्यास
एक्टर श्री वल्लभ व्यास का इस साल सबसे पहले 7 जनवरी को देहांत हुआ था । वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें आमिर खान की फिल्म 'सरफरोश' और 'लगान' में मुख्य किरदारों में देखा गया था। व्यास की उम्र केवल 60 साल थी।
फेमस टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉ हाथी का किरदार निभाने वाले एक्टर कवि कुमार आजाद 9 जुलाई को हमेशा के लिए अलविदा कह गए थे। बता दें कि उनकी भी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी । शो में उनका किरदार काफी पसंद किया जा रहा था।