बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता महेश मांजरेकर का जन्म 16 अगस्त 1958 को हुआ था। इस साल महेश अपना 62वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। महेश एक बेहतरीन अभिनेता हैं, जो हर किरदार में घुल जाते हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई चैलेंजिंग किरदार निभाए हैं। अभिनय के मामले में महेश बॉलीवुड के सितारों से किसी मायने में कम भी नहीं है। महेश मांजरेकर के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ किस्से...