काफी समय से चर्चा में चल रही आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में आलिया एक भारतीय जासूस के रोल में हैं। फिल्म के इस ट्रेलर को दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस बीच आलिया के पिता निर्माता निर्देशक महेश भट्ट ने फिल्म का ट्रेलर देख ट्रेलर देखने के बाद ऐसा रिएक्शन दिया जिसे देखकर आलिया भी हैरान रह गई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों की माने तो जब पहली बार महेश भट्ट ने 'राजी' का ट्रेलर देखा तो वह हैरान रह गए थे। इस पर आलिया ने भी बताया- पापा अकेले डाइनिंग एरिया में ट्रेलर देख रहे थे। अचानक सीटी की आवाज आने लगी, जब मैं और मेरी मां (सोनी राजदान) वहां पहुंचे तो देखा पापा को ट्रेलर काफी पसंद आया इसलिए वह सीटी बजा रहे थे।
विज्ञापन
3 of 4
पता हो कि इस फिल्म में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'राजी' में आलिया के साथ एक्टर विक्की कौशल भी हैं। इसमें विक्की पाकिस्तानी सेना अधिकारी का रोल कर रहे हैं। आलिया भट्ट पहली बार विक्की कौशल के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी। फिल्म 'राजी' को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है।
आपको बता दें कि 'राजी' की कहानी हरिंदर एस सिक्का के नॉवेल 'कॉलिंग सिक्का' से प्रेरित है। फिल्म 11 मई को रिलीज होगी। 'राजी' का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। इस फिल्म के अलावा आलिया करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और जोया अख्तर की 'गली ब्वॉय' में नजर आएंगी।