फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई सर्जरी के बाद सलमान की इस हीरोइन का बिगड़ा था चेहरा, 18 सालों में दिखने लगीं ऐसी

Wed, 11 Apr 2018 06:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आयशा टाकिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया का जन्म आज ही के दिन 1986 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता गुजराती हैं, जबकि मां ब्रिटिश हैं। जब आयशा टाकिया चार साल की थीं तभी से मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। साल 2000 में आयशा टाकिया ने फाल्गुनी पाठक के एल्बम के एक गाने 'मेरी चूनर उड़ उड़ जाये' में काम किया था। इस गाने ने दर्शकों का मन मोह लिया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आयशा टाकिया
इस वीडियो के कारण उन्होंने काफी प्रसिद्धि हासिल की थी। उसके बाद आयशा टाकिया दोबारा एक और वीडियो 'शेक इट डैडी' में नजर आईं और इसके लिए आयशा टाकिया को हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में काफी सराहना भी मिली। इस तरह धीरे-धीरे आयशा टाकिया ने हिन्दी फिल्मों में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 6
आयशा टाकिया
आयशा टाकिया की पहली फिल्म 2004 में आई 'टार्जन द वंडर कार' थी। इसके लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड दिया गया। 2006 में उनकी फिल्म 'डोर' रिलीज हुई थी जिसके लिए उन्हें जी सिने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। सलमान खान के साथ फिल्म 'वॉन्टेड' आयशा की सबसे सफल फिल्म रही हालांकि इस फिल्म का उन्हें कुछ खास फायदा नहीं मिला। इसके अलावा 'दिल मांगे मोर', 'शादी नंबर-1', 'शादी से पहले', 'कैश', 'पाठशाला', 'दे ताली' जैसी कई फिल्मों में आयशा टाकिया नजर आ चुकी हैं।

4 of 6
आयशा टाकिया
साल 2000 से अब तक तक आयशा टाकिया के लुक में काफी बदलाव आ गया है। खबरों की माने तो आयशा ने लिप्स, जॉ लाइन, आइब्रो और फोरहेड की सर्जरी करवाई। उनका नया लुक सामने आने के बाद वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुईं हालांकि आयशा ने कभी इस बात को माना नहीं लेकिन उनकी तस्वीरें सब कुछ खुद बयां कर जाती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आयशा ताकिआ
आयशा टाकिया ने समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से 2014 में शादी कर ली। आयशा टाकिया को उस वक्त काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी जब उनके ससुर ने रेप को लेकर एक विवादास्पद बयान दे दिया था। उन्होंने कहा था, 'इस्लाम में रेप करने वाले को फांसी की सजा है लेकिन यहां महिलाओं के लिए कुछ नहीं है, सिर्फ मर्दों के लिए है। अगर महिला के अंदर गिल्ट हो तब भी। अगर सब कुछ सहमति से हो तो ठीक। आजकल कई तरह के केस सामने आ रहे है जहां महिलाएं किसी आदमी के छूने से परेशान हैं तो वहीं अगर कोई उन्हें न छुए तो वह परेशान हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ayesha Takia
अपने ससुर के इस बयान  के बाद आयशा के लिए काफी अजीबोगरीब सी स्थिति पैदा हो गई थी। इसके बाद आयशा ने ट्विटर पर अपना रोष प्रकट करते हुए लिखा था,'मैंने अपने फादर-इन-लॉ द्वारा लिखी बातें पढ़ीं। अगर यह सच है तो मैं बहुत शर्मिंदा हूं। यह महिलाओं का अपमान है, दुखद।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें