फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कंट्रोवर्सी किंग' महेश भट्ट की ये हैं 10 अनसुनी बातें, आज भी इकलौते बेटे संग नहीं बनती

Wed, 19 Sep 2018 12:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Mahesh Bhatt
लव, सेक्स और धोखा जैसी थीम्स पर अपनी फिल्मों को हिट करवाने वाले जाने-माने डायरेक्टर महेश भट्ट का कल यानी 20 सितंबर को जन्मदिन है। वह इस साल अपना 70वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। उनका जन्म बॉम्बे स्टेट में साल 1948 को हुआ था। ऐसे में उनके जन्मदिन से एक दिन पहले बात करेंगे उनसे जुडे़ ये 10 खास किस्सों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
mahesh bhatt, soni razdan
1.  महेश भट्ट अपने माता-पिता की बिना शादी की औलाद हैं। यही वजह है कि महेश भट्ट ने भी शादी जैसी रश्मों को कभी ज्यादा अहमियत नहीं दी। 

2. महेश भट्ट को 20 साल की उम्र में कॉलेज में लोरिए ब्राइट से प्यार हुआ जिन्हें आज किरण भट्ट के नाम से जानते हैं। किरण से ही पूजा और राहुल भट्ट जन्मे हैं। लेकिन महेश का अफेयर एक्ट्रेस परवीन बॉबी से होने के चलते इनके रिश्तें में दरार आ गई।  
विज्ञापन

3 of 6
pooja bhatt
3. लेकिन परवीन से ज्यादा बात नहीं बन पाई और इसके बाद उनकी जिंदगी में एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने एंट्री की। बता दें कि सोनी से अफेयर के दौरान किरण और महेश एक साथ ही रहते थे। लेकिन महेश ने किरण को बिना तलाक दिए ही सोनी से शादी कर ली। 

4. ये तो खैर सभी जानते हैं कि महेश अपनी बेटी पूजा भट्ट के साथ 'लिप टू लिप' किस करने के चलते सुर्खियों में आए थे। इस बात की चर्चा पूरे बॉलीवुड में हो रही थी। महेश ने एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि 'अगर पूजा उनकी बेटी ना होती वह उससे शादी कर लेते।' 

4 of 6
mahesh bhatt
5. जाने माने फिल्ममेकर मोहित सूरी महेश भट्ट के भांजे हैं। दरअसल, महेश की बहन की मौत के बाद से मोहित मामा महेश भट्ट संग ही रहे हैं। वहीं, सीरियल किसर एक्टर इमरान हाशमी रिश्ते में महेश भट्ट के भतीजे लगते हैं। सब मिलाकर देखा जाए तो इमरान, पूजा, आलिया, राहुल और मोहित सब आपस में भाई बहन हैं।  

6. अब बात करेंगे महेश भट्ट की दूसरी बेटी शाहीन भट्ट की जो लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। लेकिन शायद ही आपको पता हो कि शाहीन जहर और जिस्म 2 जैसी फिल्मों के सीन लिख चुकी हैं। फिल्म राज 3 में वह बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी रह चुकी हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
mahesh bhatt
7. महेश के छोटे भाई मुकेश भट्ट एक प्रोड्य़ूसर हैं जो विनोद खन्ना से शूटिंग बार-बार कैंसिल करने के चलते परेशान हो गए थे। इसके बाद उन्होंने विनोद खन्ना के साथ फिल्म करने से पैर पीछे खींच लिए।  

8. महेश के सबसे छोटे भाई का नाम रॉबिन भट्ट है जो जाने माने स्क्रिप्ट राइटर हैं। रॉबिन कई फिल्मों में एक्टिंग करते भी नजर आए हैं जिसमें फिल्म हम हैं राही प्यार के, गुमराह और सनडे जैसी फिल्में शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mahesh Bhatt
9. बहुत कम लोग जानते हैं कि 90 के दशक में आई सुपरहिट फिल्म आशिकी महेश भट्ट की लव लाइफ पर आधारित थी। वहीं, फिल्म वो लम्हें में महेश और परवीन बॉबी की लव स्टोरी दिखाई गई थी। 

10. बता दें कि किरण से हुए बेटे राहुल भट्ट से महेश के रिश्ते आज भी मधूर नहीं हैं। राहुल, महेश की इस बात से खफा हैं कि वह उनकी जरूरत में कभी साथ खड़े नहीं हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें