फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया और रणबीर कपूर की शादी पर आया महेश भट्ट का बयान, कहा- 'रणबीर अच्छा लड़का है लेकिन...'

Wed, 19 Feb 2020 04:59 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor alia bhatt - फोटो : social media
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी फिल्मों से ज्यादा रिलेशन को लेकर चर्चा में रहते हैं । इसके अलावा समय-समय पर उनकी शादी की अफवाह भी उड़ती रहती है । हाल ही में खबर आई थी कि आलिया और रणबीर दिसंबर में शादी कर लेंगे । इस पर आलिया का जवाब आया है । 
विज्ञापन

2 of 5
Ranbir Kapoor And Alia Bhatt - फोटो : Social Media
जब आलिया से शादी के बारे में पूछा गया तो वो इस पर जोर से हंस दी । उन्होंने कहा, 'मुझे पता नहीं है कि इस समय कौन सी अफवाह चल रही है । मुझे लगता है कि हर तीसरे हफ्ते में एक नई शादी की तारीख आ जाती है या एक अफवाह फैल जाती है । यह सारी चीजें बहुत मनोरंजक होती हैं ।'
विज्ञापन

3 of 5
Pooja Bhatt, Alia Bhatt, Mahesh Bhatt - फोटो : social media
इसके बाद आलिया की शादी की खबर पर महेश भट्ट ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी । उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से, वे प्यार में हैं । रणबीर एक अच्छा लड़का है और मैं रणबीर को पसंद करता हूं । वे अपने रिश्ते के लिए क्या करते हैं । अब यह उन्हें देखना होगा'।


 

4 of 5
mahesh bhatt
फिलहाल इस वक्त आलिया और रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लिए काफी व्यस्त चल रहे हैं । इस फिल्म को तीन भागों में बनाया जाना है । फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय भी अहम भूमिकाओं में हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor - फोटो : Social Media
इसके अलावा आलिया और रणबीर की कई और फिल्में आने वाली है । इसमें आलिया भट्ट की 'सड़क 2' है । इस फिल्म में आलिया, आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगी । फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट का भी मुख्य किरदार होगा । वहीं रणबीर की 'शमशेरा' रिलीज के लिए तैयार है ।

एआर रहमान की म्यूजिकल फिल्म '99 सॉन्ग्स' का ट्रेलर लॉन्च, प्यार और संगीत पर आधारित है कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें