फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' पर आया आलिया के पापा महेश भट्ट का बयान, बोले- 'शक्ति मिलेगी'

Tue, 19 Mar 2019 10:26 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mahesh Bhatt Alia Bhatt - फोटो : twitter
संजय लीला भंसाली लंबे समय से अपनी अगली फिल्म 'इंशाअल्लाह' को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि भंसाली ने इस फिल्म के लिए सलमान खान को फाइनल किया है। सलमान और भंसाली ने फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम', खामोशी और सांवरिया में साथ काम किया था। अब, सलमान और आलिया की इस फिल्म के लिए  जोड़ी बनी है जिसपर अभिनेत्री के पिता और फिल्म मेकर महेश भट्ट का बयान आया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Mahesh Bhatt - फोटो : file
बता दें कि मुंबई में नो फादर्स इन कश्मीर के ट्रेलर लांचिंग पर महेश भट्ट मौजूद थे। जहां उनसे सलमान और आलिया के एक साथ काम करने पर सवाल किया गया। इस पर महेश ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा ' सलमान और आलिया एक साथ फिल्म कर रहे हैं इसकी जानकारी मुझे मीडिया से मिली, अगर ऐसा है तो बता दूं कि संजय लीला भंसाली फिल्मों को बहुत ही सटीकता से बनाते हैं और मेरी बेटी उनकी छत्रछाया में काम करेगी जिससे उसे शक्ति प्रदान होगी।'
विज्ञापन

3 of 5
बॉलीवुड - फोटो : indian express
बता दें कि अब 20 साल बाद सलमान और भंसाली की जोड़ी बनेगी । इससे पहले खबर ये आई थी कि भंसाली ने इस फिल्म की हीरोइन को भी फाइनल कर लिया है । ये और कोई नहीं आलिया भट्ट हैं । 52 साल के सलमान खान 26 की आलिया के साथ फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे । 

Love u bhaijaan pic.twitter.com/HuCceyPqJE

— @BeingTarik Khan (@TarikKh17693694) March 19, 2019

 

4 of 5
Sanjay and Salman
दोनों की उम्र के बीच 25 साल का फर्क है । ये पहली फिल्म होगी जब सलमान और आलिया एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगे। आलिया सोमवार आधी रात को भंसाली से मिलने के लिए उनके ऑफिस गई थीं । इसके बाद भंसाली ने आलिया को फाइनल कर दिया।

It’s been 20 years but I am glad Sanjay and I are finally back in his next film, Inshallah. Looking forward to work with Alia and inshallah we will all be blessed on this journey.#Inshallah #SLB @aliaa08 @bhansali_produc @SKFilmsOfficial

— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 19, 2019

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman aliya - फोटो : SELF
आलिया के कंफर्म होने की जानकारी सलमान खान ने अपने टि्वटर हैंडल के जरिए दी है । वहीं आलिया ने भी इस फिल्म को लेकर ट्वीट किया । उन्होंने लिखा, 'इंशाअल्लाह की यात्रा में मैं संजय सर और सलमान खान के साथ काम करने को लेकर बहुत खुश हूं ।'

Dream with your eyes wide open they say & I did. Sanjay Sir and Salman Khan are magical together & I can't wait to join them on this beautiful  journey called “Inshallah” ❤#Inshallah #SLB @BeingSalmanKhan @bhansali_produc @SKFilmsOfficial @prerna982

— Alia Bhatt (@aliaa08) March 19, 2019

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें