फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की 'चक दे गर्ल' को इस चीज से लगता था डर, सबके सामने खोले अपने दिल के राज...

Tue, 19 Mar 2019 09:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
चित्रांशी रावत
बॉलीवुड की चक दे गर्ल के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रेस चित्रांशी ने अपने दिल की बातें साझा की। साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म चक दे इंडिया में सबसे कम उम्र की नटखट हरियाणवी छोरी का किरदार निभाने वाली उत्तराखंड की बेटी चित्रांशी रावत अब गढ़वाली फिल्मों में अभिनय करना चाहती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
देहरादून में पत्रकारों से बात करतीं चित्रांशी रावत - फोटो : अमर उजाला
उन्हें पहाड़ी लोकगीत और संस्कृति से बेहद प्यार है। वह गोल्डन गर्ल और जिमनास्टक दीपा करमाकर की बॉयोपिक में काम करना चाहती हैं। यह बातें उन्होंने मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए कहीं।
विज्ञापन

3 of 5
चित्रांशी रावत
चक दे इंडिया के बाद आफत वैब सीरीज में अपने अभिनय से दर्शकों को गुदगुदाने वाली चित्रांशी ने कहा कि फिल्मों की कामयाबी के लिए दमदार कहानी का होना बहुत जरूरी है। इसके लिए किसी बड़े कलाकार या अभिनेता की जरूरत नहीं हैं। 

4 of 5
शूटिंग - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग के लिए कई बहुत अच्छी लोकेशन हैं। अपने आगामी प्रोजेक्ट के  बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि हाल में ही उन्होंने मथुरा में फिल्म घंटा प्रसाद की शूटिंग पूरी की है। फिल्म जमीनी हकीकत को लेकर बनाई गई है और कॉमेडी से भरपूर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चित्रांशी रावत
चित्रांशी ने बताया कि पहले उन्होंने स्टेज शो से डर लगता था लेकिन पिछले कुछ दिनों में उन्होंने कई स्टेज शो किए हैं। स्टेज पर होनी वाली गलतियों को खुद ही सुधारना पड़ता है। वह दून में स्टेज शो करना चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें