फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh Bhatt: महेश भट्ट ने बेटी के हॉलीवुड डेब्यू पर जाहिर की खुशी, आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए कही यह बात

Thu, 22 Jun 2023 09:59 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महेश भट्ट-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट जल्द ही अपना हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वह फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उसी पर प्रतिक्रिया देते हुए अब उनके पिता और फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने अपनी खुशी व्यक्त की। साथ ही उन्होंने आलिया की तारीफ भी की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिए साक्षात्कार में महेश भट्ट ने आलिया के हॉलीवुड डेब्यू पर खुलकर बात की और कहा, “जब मैं आलिया को गैल गैडोट और जेमी डोर्नन जैसे अंतरराष्ट्रीय अभिनेताओं के साथ खड़ा देखता हूं तो मेरा दिल गर्व महसूस करता है। इस विचार से विचलित हुए बिना कि यह हॉलीवुड है, वहां खड़े रहना अच्छा है। वहीं, जब अंतरराष्ट्रीय प्रतिभा की बात आती है तो आज के युवा खुद को किसी भी तरह से तुच्छ या कमतर महसूस नहीं करते हैं।''

Amrish Puri: हीरो बनने आए थे अमरीश पुरी लेकिन बन गए बॉलीवुड के खूंखार विलेन, दिलचस्प है उनका फिल्मी सफर

 
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आलिया भट्ट के साथ हुई बातचीत को भी याद किया, जहां उन्होंने खुलासा किया था कि बॉलीवुड में क्या कमी है। महेश ने कहा, “मुझे याद है कि एक बार मैंने आलिया से पूछा था कि ऐसा क्या है, जो हॉलीवुड में है और बॉलीवुड में नहीं है? और आलिया का सीधा जवाब था 'पैसा'। आलिया ने बड़ी विनम्रता से यह कहा था। आलिया ने यह भी कहा कि उनके पास काम करने का एक तरीका है और वे बहुत पेशेवर हैं, लेकिन उनके पास पैसा है, वरना हमारे पास सब कुछ है। मुझे लगता है कि आत्मविश्वास देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।”

Movies: आदिपुरुष से पहले भी रिलीज के बाद इन फिल्मों में हुआ बदलाव, पठान से प्यासा तक लिस्ट में कई शामिल

 

4 of 5
आलिया भट्ट फिल्म 'हॉट ऑफ स्टोन' में - फोटो : सोशल मीडिया
टॉम हार्पर के जरिए निर्देशित फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में गैल गैडोट, जेमी डोर्नन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण स्काईडांस के डेविड एलिसन, डाना गोल्डबर्ग और डॉन ग्रेंजर के साथ-साथ मॉकिंगबर्ड के बोनी कर्टिस और जूली लिन और गैल और जारोन वर्सानो के पायलट वेव बैनर तले किया गया है। यह फिल्म 11 अगस्त को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली है।

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: शबाना के साथ जोड़ी बनने से उत्साहित ही मैन, धर्मेंद्र की बात पढ़कर झूम उठेंगे

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, बात करें अभिनेत्री की आने वाली फिल्मों के बारे में तो आलिया भट्ट के पास करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी है, जिसमें वह अभिनेता रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। फिल्म में जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी हैं। रोमांटिक ड्रामा फिल्म के टीजर ने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है और यह 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Adipurush Controversy: 'इन्हें डूब के मर जाना चाहिए...' आदिपुरुष के मेकर्स पर जमकर बरसे 'रामायण' के लक्ष्मण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें