जिसका जन्मदिन होता है, उसे तोहफे दिए जाते हैं लेकिन महेश भट्ट ने अपने जन्मदिन पर अपनी लाड़ली बेटी आलिया भट्ट को शानदार तोहफा दिया है। आलिया ने अपनी ये खुशी इंस्टाग्राम पर एक फोटो और वीडियो शेयर करके की है। आलिया ने फोटो में अपने पिता को स्पेशल थैंक्स बोला है और लिखा, डियर डैड, आपने अपने जन्मदिन पर मुझे बेहद खास तोहफा दिया है। आप मेरी फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं। 'सड़क-2' से मेरा सपना पूरा हो गया। पापा आपका दिल से शुक्रिया। मैं आपसे बहुत प्यार करती हैं। हैप्पी बर्थडे!!