फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश भट्ट की खोज थी 'आशिकी' की अनु, आज इनको देख आ जाएगा रोना

Wed, 20 Sep 2017 01:04 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
अनु अग्रवाल
वैसे तो महेश भट्ट ने अपनी बेटी पूजा भट्ट को लेकर कई फिल्में बनाईं। लेकिन जब भी उन्हें फिल्मों में किसी और को कास्ट करना होता तो वो न्यू कमर को ही मौका देते थे। भट्ट साहब ने अपनी फिल्मों से कई हीरोइनों को रातोंरात स्टार बना दिया। इनमें अनु अग्रवाल, मल्लिका शेरावत, सुस्मिता सेन और सनी लियोनी जैसी कई एक्ट्रेस हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अनु अग्रवाल
इनमें से अनु अग्रवाल को छोड़कर बाकी सभी हीरोइनें बॉलीवुड में नाम कमा रही हैं। महेश भट्ट ने अनु को 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' में कास्ट किया था। अपनी बेहतरीन एक्टिं से अनु दर्शकों के दिलों पर छा गई थीं। लेकिन कुछ समय बाद अनु के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उनका खूबसूरत चेहरा खराब हो गया। 

पढ़ें- फिर डेरे में 'राम रहीम' को वापस लेकर आएंगी राखी सावंत, बस इस बात का है डर
विज्ञापन

3 of 7
अनु अग्रवाल
यहां तक कि उनकी याददाश्त भी चली गई। जानिए आखिर क्या हुआ था अनु के साथ। आशिकी जैसी हिट फिल्म से करियर शुरू करने वाली अनु की जिंदगी किसी ट्रेजडी फिल्म की कहानी जैसी है। अनु ने 1990 में आशिकी से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया। हालांकि इस फिल्म के बाद उनकी किसी फिल्म को ज्यादा सफलता नहीं मिली।

पढ़ें- 5 महीने बाद सामने आया 'बाहुबली 2' का वो सच, जो यकीनन आप नहीं जानते होंगे

4 of 7
अनु अग्रवाल
1996 में वो आखिरी बार 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' में दिखीं। इस फिल्म के बाद वो पर्दे से गायब हो गईं। अनु ने योग और अध्यात्म की तरफ रुख कर लिया। उन्होंने सन्यासिनी की जिंदगी गुजारनी शुरू कर दी। लेकिन उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था... उनके साथ वो हुआ जो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था
विज्ञापन

5 of 7
anu aggarwal
1999 में अनु एक जानलेवा दुर्घटना का शिकार हुईं। जिसके बाद वह 29 दिन कोमा में रहीं। खुद अनु मानती हैं कि इस हादसे से बाहर निकलना उनके लिए बहुत मुश्किल था। फिल्मों से वो पहले ही दूर हो चुकी थीं। अब उनके पास वो खूबसूरत चेहरा भी नहीं था। सिर्फ इतना ही नहीं...
विज्ञापन

6 of 7
anu aggarwal - फोटो : self
अनु की याद्दाश्त पर भी इस हादसे ने बहुत बुरा असर डाला। लेकिन जब धीरे-धीरे अनु इस हादसे से निकलीं तो उन्होंने हालात से लड़ने की ठानी और इरादा किया कि वो दुनिया को अपने साथ हुए इस हादसे के बारे में बताएंगी। सबको अपनी कहानी से रूबरू कराने के लिए अनु अग्रवाल ने अपनी आत्मकथा लिखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अनु अग्रवाल
इस किताब का नाम था 'अनयूजूअल'। अनु की किताब के विमोचन के मौके पर महेश भट्ट ने अनु की तारीफ करते हुए कहा था कि ये लड़की मौत के मुंह से बाहर निकली है। लेकिन मेरे लिए चौंकाने की बात ये है कि किस तरह इतने मुश्किल वक्त के बाद इसने अपनी जिंदगी को एक अच्छा मोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें