बॉलीवुड के वेटरन डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रिप्ट राइटर महेश भट्ट 68 साल के हो गए। साढ़े 4 दशक के फिल्मी करियर में महेश भट्ट ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, साथ ही ऐसे सुपरस्टार भी इंडस्ट्री को दिए, जिन्हें असल पहचान महेश भट्ट की फिल्मों से मिली। जानें, ऐसे ही सुपरस्टार्स के बारे में...
विज्ञापन
2 of 11
kangana ranaut
कंगना रनौत: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत आज टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। कंगना को ब्रेक महेश भट्ट ने ही दिया था फिल्म 'गैंगस्टर' से। इस फिल्म में इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा भी लीड रोल में थे। कंगना की मासूमियत की पूरी इंडस्ट्री दीवानी हो गई। कहा जा रहा था कि 'गैंगस्टर' फिल्म अबू सलेम-मोनिका बेदी की असली जिंदगी पर बेस्ड है, पर राइटर अनुराग बसु ने इन दावों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
3 of 11
emraan hashmi
इमरान हाशमी: महेश भट्ट अगर इस इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं होते, तो इमरान हाशमी जैसा स्टार इंडस्ट्री को नहीं मिलता। इमरान हाशमी की पहली फिल्म फुटपाथ को महेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया। इसके बाद उन्होंने 'मर्डर' फिल्म को प्रोड्यूस किया, तो जहर फिल्म की कहानी लिखी। फिल्म 'कलयुग' को भी महेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया, तो 'गैंगस्टर' ने इमरान हाशमी को बॉलीवुड में स्थापित कर दिया।
4 of 11
Liza ray
लीजा रे: महेश भट्ट ने लीजा रे को बड़ी पहचान दी। आफताब शिवदासानी के साथ महेश भट्ट ने लीजा रे को 'कसूर' फिल्म में मौका दिया। वो कई फिल्में पहले भी कर चुकी थी, पर बॉलीवुड में अपनी पहचान उन्होंने 'कसूर' से बनाई।
विज्ञापन
5 of 11
John Abraham
जॉन अब्राहम: जॉन अब्राहम सही मायने में महेश भट्ट की ही खोज थे। उन्होंने महेश भट्ट के डायरेक्शन में इरोटिक थ्रिलर 'जिस्म' से इंडस्ट्री में धमाका कर दिया। उन्होंने बेस्ट डेब्यू फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।
विज्ञापन
6 of 11
Bipasha Basu
बिपाशा बसु: बिपाशा बसु को बॉलीवुड में बड़ी पहचान मिली हॉरर थ्रिलर 'राज' से। इस फिल्म का म्यूजिक अभी भी बेस्ट म्यूजिक एलबम्स में गिना जाता है। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसकी सफलता को अभी तक भुनाया जा रहा है और ये सफल फ्रेंचाइजी की मजबूत नींव साबित हुई।
विज्ञापन
7 of 11
sunny leone, Jism 2
सनी लियोनी: सनी लियोनी को 'बिग बॉस' के घर में पहुंचकर महेश भट्ट ने 'जिस्म 2' का ऑफर दिया। इस फिल्म ने सनी को सफलता की ऊंचाईयों तक पहुंचा दिया। सनी लियोनी अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
8 of 11
Sonal Chauhan
सोनल चौहान: महेश भट्ट ने 'जन्नत' फिल्म से सोनल चौहान को मौका दिया। ये फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ ही ओवरसीज में भी बेहद सफल रही। महेश भट्ट ने 'जन्नत' को प्रोड्यूस किया था। सोनल चौहान इस फिल्म से युवाओं की फेवरिट बन गई।
9 of 11
Esha Gupta
- फोटो : Instagram
ऐशा गुप्ता: महेश भट्ट ने 'जन्नत 2' में ऐशा गुप्ता को मौका दिया। इसके बाद उन्होंने ऐशा को 'राज 3' में भी मौका दिया। ऐशा ने अपनी हॉट अदाओं से सभी को दीवाना बना दिया। आगे जानें, इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम कौन सा है...
10 of 11
Pooja Bhatt
पूजा भट्ट: जी हां, महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट ने 17 साल की उम्र में 'डैडी' फिल्म से डेब्यू किया था। बाद में पूजा भट्ट ने अपने पिता की फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं' में काम किया। ये फिल्म सफल साबित हुई। अभी और भी हैं चौकाने वाले नाम...
B'Day: बेटी पर आपत्तिजनक बयान देकर महेश भट्ट ने मचाई थी सनसनी, दूसरी शादी के लिए बदल लिया था धर्म
अनु अग्रवाल और राहुल रॉय: अनु अग्रवाल और राहुल रॉय को महेश भट्ट ने 'आशिकी' फिल्म से लांच हुआ। इस फिल्म के म्यूजिक ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। राहुल रॉय और अनु अग्रवाल उस समय सबसे पॉपुलर एक्टर और एक्ट्रेस बन गए। इस फिल्म ने 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए।
महेश भट्ट की खोज थी 'आशिकी' की अनु, आज इनको देख आ जाएगा रोना