फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी शराब की लत में डूबी थीं आलिया की बहन, तीन साल बाद इंस्टाग्राम पर दिया अपनी हिम्मत का सबूत

Tue, 24 Dec 2019 04:41 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूजा भट्ट, महेश भट्ट और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
महेश भट्ट की बेटी और आलिया भट्ट की बहन पूजा भट्ट फिल्मों से दूर होने के बाद भी सुर्खियों में रहती हैं। पूजा सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी बात सभी के सामने रखती हैं। ऐसे में एक बार फिर पूजा ने शराब की लत के बारे में बात की है। पूजा ने बताया कि इस लड़ाई की शुरुआत को तीन साल हो चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
pooja bhatt
दरअसल एक वक्त ऐसा था जब पूजा भट्ट नशे की लत में पूरी तरह से डूब गई थीं। लेकिन पूजा ने हिम्मत दिखाते हुए इस लत को छोड़ने का फैसला किया और अब उनको तीन साल पूरे हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए पूजा ने इस बारे में लिखा भी है।

विज्ञापन

3 of 5
pooja bhatt - फोटो : twitter
पूजा ने लिखा, 'हम सच जानते हैं और सच आपको मुक्त करता है, आज संयम के तीन साल पूरे हुए। ब्रह्मांड का और मुझे संभालने वाले हाथों का शुक्रिया। इस नए जीवन के लिए, नए परिप्रेक्ष्य के लिए और खुद को और जीवन को नया नजरिया देने की क्षमता को नवीनीकृत करने के लिए आभारी हूं।'

4 of 5
pooja bhatt
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब पूजा ने अपनी शराब की लत छोड़ने के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा हो। इससे पहले पूजा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा था, '2 साल और 10 महीने आज नशे के बिना। अब अतीत को प्रतिबिंबित करने और आत्मसात करने का समय है, आखिर कल किसने देखा है।आपमें से जो भी अपनी बुरी आदतों को छुड़ाने के लिए अपने अंदर के राक्षस से लड़ाई कर रहे हैं और नशे की समस्या से जूझ रहे हैं, तो यह जान लें कि आप अकेले नहीं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pooja bhatt
बात पूजा के फिल्मी करियर की करें तो लंबे वक्त से सिनेमा से दूर रहने के बाद पूजा अब बहन आलिया भट्ट के साथ फिल्म सड़क 2 से वापसी करने को तैयार हैं। फिल्म का निर्देशन उनके पिता महेश भट्ट की कर रहे हैं। फिल्म में पूजा और आलिया के साथ संजय दत्त और अदित्य रॉय कपूर भी नजर आएंगे।

Throwback: जब सलमान ने सिखाया था सनी लियोनी को साड़ी पहनने का तरीका, वायरल हुईं थीं तस्वीरें
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें