फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ सुपर स्टार महेश बाबू ने रचा इतिहास, बॉलीवुड एक्टर भी नहीं दोहरा पाएंगे ये कारनामा

Thu, 14 Feb 2019 12:44 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mahesh babu
साउथ फिल्मों के सुपर स्टार महेश बाबू अपनी अदाकारी के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। हिन्दी भाषी क्षेत्रों में महेश बाबू का अच्छा खासा दबदबा है। अपने लुक, एक्शन और एक्टिंग के चलते आज महेश बाबू की फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। इस बीच महेश बाबू ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसे आज तक देश का कोई भी एक्टर नहीं कर पाया। ऐसा करने वाले वह भारत के पहले शख्स हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों इस बात का खुलासा हुआ था कि महेश बाबू का मोम का पुतला मैडम तुसाद संग्रहालय में दिखाई देगा। इस बात पर मुहर अप्रैल 2018 में ही लग गई थी। लेकिन अब महेश बाबू एक ऐसा इतिहास रचने वाले हैं जिसको तोड़ना हर किसी के बस की बात नहीं होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
mahesh babu
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक महेश बाबू ऐसे पहले भारतीय होंगे, जिनके लिए उनकी मोम की प्रतिमा लंदन से उनके होम टाउन हैदराबाद में उनके फैंस के लिए एक दिन के लिए लाई जाएगी। 

4 of 5
mahesh babu
सामूहिक अपील के चलते मैडम तुसाद टीम ने हैदराबाद में सिर्फ एक दिन के लिए उनके मोम के पुतले को रखने का फैसला लिया है। इस स्टैच्यू को हैदराबाद में थिएटर, एएमबी सिनेमा में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahesh Babu
इस थिएटर के मालिक खुद महेश बाबू हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी भारतीय एक्टर की मोम की प्रतिमा को भारत लाया जाएगा। एक दिन हैदराबाद में रखने के बाद प्रतिमा को मलेशिया के मैडम तुसाद संग्रहालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें