अमीषा पटेल लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं । अक्सर वो किसी ना किसी पार्टी या ईवेंट में नजर आ जाती हैं । अमीषा आज एक बड़ी वजह से सुर्खियों में आ गई हैं । दरअसल, एक ईवेंट कंपनी ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
ameesha patel
ईवेंट कंपनी का आरोप है कि अमीषा पटेल ने पैसे ले लिए लेकिन शामिल नहीं हुईं। उनके साथ चार और लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है । एसीजेएम-5 रवीश कुमार अत्री की कोर्ट ने 12 मार्च को सभी को तलब किया है।
विज्ञापन
3 of 7
अमीषा पटेल
अमीषा पटेल को 16 नवंबर 2017 को एक वेडिंग सेरेमनी में डांस करने के लिए बुलाया गया था । इसके लिए उनको 11 लाख रुपये दिए गए थे लेकिन रुपये लेने के बाद भी वो नहीं पहुंचीं और कार्यक्रम रद्द करना पड़ा ।
4 of 7
ameesha patel
खबर के मुताबिक, पवन कुमार वर्मा मुरादाबाद में एक ईवेंट कंपनी चलाते हैं । इस कंपनी ने अमीषा को 11 लाख रुपए देकर शादी में डांस करने के लिए बुलाया था। पूरे पैसे लेने के बाद भी वो कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं ।
विज्ञापन
5 of 7
ameesha patel
पवन कुमार का कहना है कि अमीषा पटेल और उनके सहयोगी अहमद शरीफ को कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया । इसके बाद बुकिंग करवाने वाले राज कुमार गोस्वामी को पैसे वापस मांगने के लिए फोन किया ।
विज्ञापन
6 of 7
अमीषा पटेल
राज कुमार गोस्वामी ने पैसे नहीं दिए उल्टा जान से मारने की धमकी देने लगे । पवन कहते हैं, 'अमीषा पटेल और बाकी के लोगों के लिए सभी इंतजाम किए गए थे. जिसमें 11 लाख रुपये सहित पांच लोगों का एयर टिकट, पांच सितारा होटल और बाउंसर का इंतजाम था ।'
'अमीषा दिल्ली तक तो आई थीं लेकिन मुरादाबाद में कार्यक्रम के लिए नहीं पहुंचीं। दिल्ली आने के बाद एक्ट्रेस के असिस्टेंट सुरेश परमार ने फिर से 2 लाख रुपये मांगे और कहा कि उनसे झूठ बोला गया था कि दिल्ली से मुरादाबाद ढाई घंटे का रास्ता है, जबकि लोग 5 घंटे बता रहे हैं इसलिए जब आप 2 लाख रुपए और देंगे तभी हम मुरादाबाद आएंगे ।'