पुरी जगन्नाथ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पुरी जगन्नाथ पर टिकी निगाहें
इस बीच, हिंदी सिनेमा का उद्धार करने के लिए तेलुगू फिल्म निर्देशकों की मांग जैसे जैसे बढ़ती जा रही है, तेलुगू सिनेमा में भी अपनी फिल्मो का विस्तार उत्तर भारत तक करने की योजनाएं जोर पकड़ रही है। पुरी जगन्नाथ को हाल ही में हिंदी सिनेमा के एक बड़े हीरो के साथ एक बहुभाषीय फिल्म निर्देशित करने का मौका मिला है। लेकिन वह अभी इस पर बस विचार ही कर रहे हैं। पुरी जगन्नाथ ने हिंदी सिनेमा में पहली फिल्म अपनी डेब्यू फिल्म ‘बदरी’ की रीमेक के तौर पर ‘शर्त द चैलेंज’ बनाई थी। उनकी दूसरी फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ ‘बुड्ढा होगा तेरा बाप’ रही।