फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: रणवीर सिंह को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं स्वरा भास्कर, कहा- अगर पसंद नहीं है तो….

Sat, 23 Jul 2022 06:01 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। बीते दिनों एक मैग्जीन के लिए किए गए अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर रणवीर सोशल मीडिया पर छाएं हुए हैं।

विज्ञापन
1 of 4
रणवीर सिंह,स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। बीते दिनों एक मैग्जीन के लिए किए गए अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर रणवीर सोशल मीडिया पर छाएं हुए हैं। उनकी इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं। एक ओर जहां नेटिजन्स उनकी इन तस्वीरों को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग उनकी इस तस्वीर पर कड़ी आपत्ति भी जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच अब उनके इस फोटोशूट पर बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री स्वरा भास्कर की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। 

विज्ञापन

2 of 4
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने न्यूड फोटो के लिए रणवीर को ट्रोल करने वालों को जमकर फटकार लगाई। ट्रोल्स पर भड़ास निकालते हुए अभिनेत्री ने ट्वीट कर खूब खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "भारत में हर दिन अन्याय और अत्याचार हो रहा है, लेकिन हमारा गुस्सा रणवीर सिंह की तस्वीरों के लिए आरक्षित है। अगर आपको तस्वीरें पसंद नहीं है तो इन्हें मत देखो। अगर यह आपके चाय का प्याला नहीं है तो इसे मत पियो। लेकिन हम पर अपनी पसंद मत थोपो और नहीं ये कोई नैतिक मुद्दा नहीं है।"

विज्ञापन

3 of 4
पूनम पांडे, पूनम पांडे - फोटो : social media
स्वरा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। साथ ही लोग उनके इस ट्वीट पर लगातार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इससे पहले पूनम पांडे ने भी रणवीर सिंह को सपोर्ट करते हुए कहा था कि एक्टर ने उन्हें उन्हीं खेल हरा दिया है। वहीं, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी अपने पति के इस फोटो शूट पर प्रतिक्रिया दी थी। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस को उनके पति की यह तस्वीरें काफी पसंद आई थी। इसके अलावा खुद रणवीर सिंह ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह 1000 लोगों के सामने कपड़े उतार सकते हैं और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
 
विज्ञापन

4 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि बीते दिनों अभिनेता रणवीर सिंह ने एक मैग्जीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। इस फोटोशूट की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे थे। इन तस्वीरों  में एक्टर बिना किसी कपड़े के पोज देते नजर आए। हालांकि, अभिनेता का यह अंदाज उनके फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया। इसी वजह से उनकी इन तस्वीरों पर तरह-तरह के मीम्स वायरल होने लगे। देखते ही देखते यह फोटो इंटरनेट पर भी वायरल हो गए थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें