साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी के निधन के बाद इंटस्ट्री में शोक की लहर है। अभिनेता की मां ने बुधवार सुबह अंतिम सांस ली। बता दें कि वह स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं और पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। महेश बाबू की मां इंदिरा के अंतिम संस्कार की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। हैदराबाद में उनको अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए विजय देवरकोंडा राणा दग्गुबाती, वेंकटेश, नागार्जुन, लक्ष्मी मांचू, मोहन बाबू, और त्रिविक्रम श्रीनिवास सहित कई अन्य लोग भी शामिल हुए थे।