साउथ फिल्म इंडस्ट्री तेलुगू के सुपरस्टार महेश बाबू के ट्विटर पर 7 मिलियन (70 लाख) से भी ज्यादा फैन्स इकठ्ठे हो गए हैं। ऐसे में उन्होंने ट्वीट कर अपने फैन्स का इस सपोर्ट पर धन्यवाद कहा है। बता दें कि किसी साउथ फिल्म एक्टर के लिए यह बहुत बड़ा आंकड़ा है। गौरतलब है कि महेश की पिछली फिल्म 'भारत आने नेनु' थी जो बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाई के झंडे गाड़े थे।