फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: पहली बार दुनिया के सामने आएगी सलमान की 'बीवी', आप फोड़ न देना टीवी

Sun, 07 Oct 2018 06:50 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
salman khan
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान आमतौर पर शादी के सवाल पर चुप्पी साध जाते हैं, लेकिन बिग बॉस के सीजन 12 में वीकेंड के वार के दौरान मंच पर कुछ ऐसा होने वाला है, जिसे देखकर सभी दंग रह जाएंगे। दरअसल, मंच पर एक ऐसी एक् ट्रेस की धमाकेदार एंट्री होगी, जो खुद को सलमान खान की बीवी बताएगी।
वहीं, उसके साथ 7 बच्चे भी आएंगे, जिनके बारे में वह एक्ट्रेस दावा करेगी कि ये सभी बच्चे सलमान खान के हैं। ये सुनते ही दर्शकों के होश उड़ना तय है। ये एक् ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि टेलीविजन की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह है, जोकि बिग बॉस में कॉमेडी का तड़का लगाने आ रही हैं। शो में वह सलमान की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी। 
विज्ञापन

2 of 4
bharti singh
अब तक तो बिग बॉस में केवल अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के प्यार के चर्चे थे लेकिन इस बार घर में भारती सिंह की मौजूदगी ने शो का मजा कई गुना बढ़ा दिया। बिग बॉस शुरू होने से पहले से ही ऐसी चर्चा थी कि भारती इस बार घर का हिस्सा होंगी। भारती को बिग बॉस की लॉचिंग के समय गोवा में भी देखा गया था। दर्शक भी इस बात से काफी उत्साहित थे कि भारती को घर में देखना काफी मजेदार होगा, बाद में ये सभी खबरें मात्र अफवाह निकलीं। 
विज्ञापन

3 of 4
salman khan
भारती घर में एक नए सस्पेंस के साथ आईं हैं। बिग बॉस के पिछले सीजन में जहां दर्शक बिग बॉस की बीवी से मिले थे तो इस बार शो में भारती सलमान खान की सीक्रेट वाइफ का किरदार निभा रही हैं। भारती स्टेज पर अकेली नही बल्कि सात बच्चों के साथ दिख रही हैं। सलमान-भारती की सिजलिंग केमिस्ट्री आपको हंसने पर मजबूर कर देगी। सलमान भारती से बचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन ऐसा हो ना सका। भारती के लटके-झटकों से कभी कोई नहीं बच पाया है। सलमान भारती को देख कर पूरी तरह से लाल हो जाते हैं और शर्माते दिखते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
jasleen matharu
सलमान के अलावा भारती घरवालों को भी नहीं छोड़ती। अनूप और जसलीन के प्यार के बीच अब वह दीवार बनकर खड़ी हैं। जसलीन अनूप के साथ एक डांस परफॉरमेंस देती हैं, जो भारती को शायद बिलकुल भी पसंद नहीं आया।
इसके बाद वह दोनों के बीच कूद पड़ती हैं और अनूप के साथ एक दमदार डांस करती हैं और मजे की बात तो यह कि इस डांस के दौरान अनूप एक स्टेच्यू बनकर खडे़ थे और सारे घरवाले इस बात का खूब मजा ले रहे थे। भारती का घर में आना मतलब फुल ऑन धमाल और मौज-मस्ती। भारती अपनी हरकतों से घरवालों के साथ सलमान का भी बुरा हाल करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें