फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने ट्विटर पर मचाया तहलका, 70 लाख के पार हुई फैन फॉलोइंग

Sun, 07 Oct 2018 07:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mahesh babu
साउथ फिल्म इंडस्ट्री तेलुगू के सुपरस्टार महेश बाबू के ट्विटर पर 7 मिलियन (70 लाख) से भी ज्यादा फैन्स इकठ्ठे हो गए हैं। ऐसे में उन्होंने ट्वीट कर अपने फैन्स का इस सपोर्ट पर धन्यवाद कहा है। बता दें कि किसी साउथ फिल्म एक्टर के लिए यह बहुत बड़ा आंकड़ा है। गौरतलब है कि महेश की पिछली फिल्म 'भारत आने नेनु' थी जो बड़ी हिट साबित हुई थी।  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाई के झंडे गाड़े थे।
विज्ञापन

2 of 5
mahesh babu
बता दें कि महेश ही अकेले ऐसे साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं जिनकी फैन फॉलोइंग इस वक्त सबसे टॉप पर है। इस लिस्ट में तमिल एक्ट्रेस समंथा रुथ प्रभु के 7 मिलियन और सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद और एक्टर धनुष के ट्विटर पर 7.83 मिलियन फैन्स हैं। लेकिन महेश ने ये 7 का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान खड़ा किया है।
विज्ञापन

3 of 5
mahesh babu
शायद ही आपको पता हो कि इसी साल 9 अगस्त को महेश बाबू ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'महाऋषि' से पर्दा उठाया था। इस मौके पर उनकी दोनों बेटियों ने फिल्म का लोगो लॉन्च किया था। इस फिल्म के ज्यादातर सीन भारत के उत्तरी राज्य उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में फिल्माए गए हैं। फिल्म में महेश के अपोजिट पूजा हेगड़े होंगी। पूजा हेगड़े को इससे पहले बॉलीवुड फिल्म मोहनजोदड़ो में ऋतिक रोशन के साथ मुख्य रोल में देखा गया था।

4 of 5
mahesh babu
बता दें कि साल 1979 में महेश बाबू तेलुगू फिल्म 'नीदा' के सेट पर गए थे। उस वक्त फिल्म डायरेक्टर दसारी नारायम राव ने छोटे से महेश के साथ फिल्म के कुछ सीन्स शूट किए थे। इस तरह से महज 4 साल की उम्र में महेश बाबू ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mahesh babu
महेश बाबू ने चेन्नई के सेंट बेडे एंग्लो इंडियन सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की थी। महेश बाबू के साथ इसी स्कूल में तमिल एक्टर कार्थी और सूर्या के भाई ने भी पढा़ई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें