फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jacqueline Fernandez: सुकेश के साथ नाम जुड़ने के बाद जैकलीन फर्नांडिस से छूटे ये दो बड़े इवेन्ट्स, तीसरे पर संदेह बरकरार

Wed, 11 May 2022 06:28 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का नाम जब से सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ा है तब से उनकी मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी के मामले में अभिनेत्री के खिलाफ भी जांच जारी है। जब से सुकेश के साथ जैकलीन के लिंकअप की खबरें आई हैं तब से ईडी ने अभिनेत्री पर आखें तरेर ली हैं और इनके सितारे आजकल गर्दिश में हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : social media
देश छोड़कर नहीं जा सकतीं
दरअसल, पिछले साल अभिनेत्री विदेश यात्रा पर जा रही थीं, तब उनको मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि थोड़ी देर पूछताछ के बाद जैकलीन को छोड़ दिया गया। इसके बाद उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया। जिसमें कहा गया कि वह देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकतीं। जिसके बाद से अभिनेत्री को कई बड़े इवेन्ट्स छोड़ने पड़े, जिनकी लिस्ट आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143
त्योहार पर परिवार से दूरी
साल 2021 में जब सभी लोग अपने परिवार के साथ क्रिसमस का त्योहार मना रहे थे तब प्रवर्तन निदेशालय के सर्कुलर की वजह से जैकलीन अपने घर नहीं जा पाई थीं। ऐसे में अभिनेत्री को परिवार से दूर यह त्योहार भारत में ही मनाना पड़ा था।

4 of 5
सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
दबंग कन्सर्ट से हुईं बाहर
सलमान खान की फिल्म दबंग के लिए जैकलीन को अभिनेता के साथ साऊदी अरब कन्सर्ट पर जाना था। लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम आने के बाद अभिनेत्री को इस कन्सर्ट से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : Instagram
आईफा वीकेंड अवार्डस
अबू धाबी में आईफा वीकेंड अवार्ड्स होने वाले हैं। जैकलीन इस इवेंट में जाना चाहती हैं। इसको लेकर उन्होंने दिल्ली की अदालत में अर्जी दाखिल की है और 15 दिन विदेश टूर पर जाने की इजाजत मांगी है। अभिनेत्री ने शूटिंग के लिए फ्रांस और नेपाल जाने की भी अनुमति मांगी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें