फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में लैपटॉप लिए नए सफर पर निकल पड़े महेश बाबू, जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'महाऋषि' का पहला लुक

Thu, 09 Aug 2018 10:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
mahesh babu
विज्ञापन
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू आज 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। महेश बाबू के इस दिन को और भी खास बनाने के लिए उनकी आने वाली फिल्म 'महाऋषि' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर को महेश बाबू की बेटी सितारा ने रिलीज किया है। 
विज्ञापन

 

mahesh babu
'महाऋषि' फिल्म के पोस्टर में महेश बाबू खुद नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में महेश बाबू का नाम ऋषि है जिसे पोस्टर पर भी लिखा गया है। 'महाऋषि' फिल्म की ज्यादातर शूटिंग देहरादून में हुई है। फिल्म फे पोस्टर को महेश बाबू ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्टर को साझा करते हुए महेश बाबू ने लिखा- 'ऋषि से अपने नए सफर की शुरुआत करने जा रहा हूं।'

 

Mahesh Babu
'महाऋषि' फिल्म को वामसी पैदिपल्ली ने डायरेक्ट किया है जिसमें महेश बाबू के अलावा पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। फिल्म के पोस्टर में महेश बाबू शर्ट और जींस पहने हुए हैं और लैपटॉप लिए काफी कूल लुक में नजर आ रहे हैं। इससे ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म में उनका किरदार कॉलेज ब्वॉय का हो सकता है।  


 
विज्ञापन

Mahesh Babu
खबरों की मानें तो महेश बाबू की 'महाऋषि' माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सीईओ सत्यनारायण नडेला से प्रेरित है। महेश बाबू आखिरी बार 'भारत एएन नेनू' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी। फिलहाल यह देखना होगा कि महेश बाबू की आने वाली फिल्म 'महाऋषि' बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें