एकता कपूर ने हमेशा से ही अपने सीरियल्स में नए-नए चेहरों को ही लॉन्च किया है। इसमें स्मृति ईरानी, एक्ट्रेस प्राची देसाई और मोनी रॉय को भी एकता ने छोटे परदे पर उतारा था। ऐसे में वे आज भी नए-नए लोगों को आगे आने का मौका देने से पीछे नहीं हटती हैं। बता दें कि इस बार भी उन्होंने अपनी फिल्म 'लैला मजनूं' में दो नए चेहरों को बड़ा ब्रेक दिया है l
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर उन्होंने एक कहानी भी सुनाई। उन्होंने बताया कि पुराने जमाने में एक लड़का वी शांताराम के शूटिंग सेट पर खाना ले जाने का काम करता था। इसके बाद वही लड़का जम्पिंग जैक बनकर लोगों के सामने आया। बता दें कि वो शख्स कोई और नहीं बल्कि खुद एकता के पिता जितेंद्र थे।
इस कहानी के बाद से एकता ने अपने मन में ये सोच बना रखी है कि वह कभी-भी नौजवानों को मौका देने से पीछे नहीं हटेंगी। क्योंकि उनका मानना है कि अगर उस वक्त उनके पिता को मौका ना मिला होता तो आज वह यहां ना होतीं।