बॉलीवुड फिल्म 'वास्तव' और 'जब प्यार किसी से होता है' जैसे सुपरहिट फिल्में देने वाली खूबसूरत अदाकारा नम्रता शिरोडकर आज अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। जन्मदिन के खास मौके पर बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा के कई बड़े सितारे उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, इस बीच जिसकी बधाई की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो हैं उनकी पति और सुपरस्टार महेश बाबू ।
विज्ञापन
2 of 5
mahesh babu and namrata
- फोटो : file photo
जी हां, महेश बाबू ने खूबसूरत पति नम्रता शिरोडकर को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए महेश बाबू ने कैप्शन में नम्रता शिरोडकर को बेहद रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया।
विज्ञापन
3 of 5
mahesh babu and namrata
- फोटो : file photo
उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- 'जन्मदिन की ढेर सारी बधाई, माई स्वीट लव, मेरे लिए सब कुछ बनने के लिए बहुत धन्यवाद और आई लव यू।' महेश बाबू के इस रोमांटिक पोस्ट और तस्वीर को उनके और नम्रता शिरोडकर के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।
4 of 5
mahesh babu and namrata
- फोटो : file photo
बता दें कि नम्रता शिरोडकर ने हिंदी फिल्मों के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया है। 'फेमिना मिस इंडिया' का टाइटल साल 1993 में जीता था। इसके बाद नम्रता ने सलमान खान और ट्विंकल खन्ना के साथ 'जब प्यार किसी से होता है' फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद नम्रता ने तेलुगु फिल्म 'वामसी' साइन की थी जिसमें उनके साथ लीड रोल में महेश बाबू थे। 'वामसी' महेश बाबू की पहली फिल्म थी।
नम्रता और महेश बाबू की पहली मुलाकात साल 2000 में 'वामसी' फिल्म के मुहूर्त पर हुई थी। इस मुलाकात के बाद ही दोनों का एक दूसरे की तरफ झुकाव बढ़ गया था। फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। नम्रता और महेश पर कभी भी स्टारडम हावी नहीं हुआ। यही वजह है कि नम्रता के उम्र में चार साल बड़े होने के बावजूद दोनों के बीच कभी भी कोई परेशानी नहीं हुई और 10 फरवरी 2005 को दोनों ने शादी कर ली।