फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा-सारा अली खान का वर्कआउट वीडियो वायरल, यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

Tue, 22 Jan 2019 08:41 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood

बॉलीवुड में 45 की उम्र में भी अपने हॉट फिगर से पहचान रखने वाली अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की एक वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रही है।  वीडियो में उनके साथ न्यूकमर अभिनेत्री सारा अली खान भी नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों जिम में वर्कआउट करती दिख रही हैं। गौरतलब है कि मलाइका अपनी फिटनेस को लेकर कभी भी लापरवाही नहीं बरतती हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
sara ali khan - फोटो : Instagram
सबसे पहले आपको बता दें कि सारा अली खान अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा से उम्र में 20 साल छोटी हैं। बात करें इस वीडियो के जिसे फिटनेस ट्रेनर और पाइलेट्स एक्सपर्ट नम्रता पुरोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है उसमें साफ देखने को मिल रहा है कि सारा और मलाइका पूरी डेडिकेशन के साथ अपने वर्कआउट पर ध्यान दे रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
वहीं, मलाइका और सारा के इस वर्कआउट वीडियो पर यूजर्स कमेंट्स करने में पीछे नहीं रहे। यूजर्स को वीडियो पर ये डिस्कस करते हुए देखा जा रहा है कि यह एक्सरसाइज कर पाना इतना आसान नही है। वीडियो में देखकर पता चलता है कि दोनों बहुत तरीके से इस एक्सरसाइज को कर रही हैं। बता दें कि नम्रता ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है 'बैक विद माय स्ट्रॉन्ग पाइलेट्स गर्ल्स! यहां बैक शब्द के साथ उन्होंने कमर की स्ट्रेंथ को लेकर कमेंट किया है।'

4 of 5
simmba
सारा के अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो बता दें कि उन्होंने बीते वर्ष फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके साथ ही साल के अंत में फिल्म सिम्बा में भी उन्होंने तारीफे काबिल काम किया। सिम्बा ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
malaika arora, arjun kapoor - फोटो : instagram
अगर बात करें मलाइका अरोड़ा की तो बता दें कि वह इन दिनों अभिनेता अर्जुन कपूर संग खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। मलाइका को अर्जुन संग कई बार किसी इवेंट और पार्टी में साथ-साथ देखा गया है जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें