टॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री और निर्देशक विजया निर्मला का 73 साल की उम्र में हैदराबाद में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को नानकरामगुडा स्थित उनके घर लाया गया, जहां परिवार के सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी। इस खबर की जानकारी देते हुए नरेश (विजया निर्मला के बेटे) ने ट्वीट किया, "मुझे आपको यह सूचित करते हुए खेद है कि मेरी मां, वरिष्ठ कलाकार, प्रतिष्ठित निर्माता और निर्देशक डॉ. ए जी विजया निर्मला का निधन आज तड़के हो गया।''