फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टिप-टिप बरसा पानी' के रीमिक्स पर भड़के जावेद अख्तर, बोले- 'ये सब जल्द रुकना चाहिए'

Thu, 27 Jun 2019 04:22 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टिप-टिप बरसा पानी - फोटो : Twitter
रवीना टंडन (Raveena Tandon) और अक्षय कुमार की फिल्म 'मोहरा' (Mohra) साल 1994 में आई थी। ना केवल यह फिल्म सुपरहिट हुई बल्कि रवीना-अक्षय का 'टिप टिप बरसा पानी' गाना आज भी लोगों की पहली पसंद है। अब इस गाने को अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' में मेकर्स ने फिर से रखने का फैसला किया है। हालांकि ये उस गाने का रीमिक्स होगा।
विज्ञापन

2 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : social media
इस पर जाने-माने लेखक जावेद अख्तर बेहद नाराज हैं। डेक्कन क्रॉनिकल के अनुसार जावेद अख्तर का कहना है कि पुराने गानों को जरूरत के हिसाब से रीक्रिएट करने का सिलसिला रुकना चाहिए। मैंने पहले भी लोगों को लीगल नोटिस भेजे हैं। आज आनंद बख्शी साहब हमारे बीच नहीं हैं, जो विरोध कर सके।' बता दें इसके ओरिजनल गाने को आनंद बक्शी ने लिखा था। इस गाने में अपनी आवाज दी थी अल्का याग्निक और उदित नारायण ने।
विज्ञापन

3 of 5
Katrina and Akshay - फोटो : file photo

बता दें जावेद अख्तर काफी समय से गानों के कॉपी राइट को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। गाने के रीमिक्स वर्जन को लेकर अक्षय कुमार पहले से ही यूजर्स के निशाने पर आ चुके हैं। बता दें फिल्म 'सूर्यवंशी' को इस गाने में अक्षय कुमार अपनी हीरोइन कटरीना कैफ के साथ डांस करते दिखेंगे, जिसकी शूटिंग इस समय चल रही है। इससे पहले कटरीना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर को कटरीना ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- 'बारिश में गाना गाना गा रही हूं।'

4 of 5
Akshay, Raveena and Katrina Kaif - फोटो : instagram
आपको बता दें, 'सूर्यवंशी' फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। जबकि करण जौहर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'सूर्यवंशी' फिल्म साल 27, मार्च 2020 को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 2020 में ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में इसकी तारीख 27 मार्च घोषित कर दी गई। इस बदली हुई तारीख का एलान अक्षय कुमार ने नहीं बल्कि सलमान खान ने रोहित शेट्टी के साथ मिलकर किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Alia Bhatt, Salman Khan - फोटो : social media
फिल्म की रिलीजिंग डेट बदलने के कारण सलमान खान की इंशाअल्लाह है। सलमान-आलिया भट्ट स्टारर 'इंशाअल्लाह' ईद 2020 के मौके पर रिलीज होगी और क्लैश न हो इसलिए सूर्यवंशी की तारीख बदली गई। 'इंशाअल्लाह' को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं। सलमान खान की 'भारत' इस ईद पर रिलीज हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें