फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MS Dhoni Sakshi Anniversary: इन हसीनाओं ने तोड़ा था धोनी का दिल, फिर साक्षी ने यूं दिया था सहारा

Mon, 04 Jul 2022 09:09 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राय लक्ष्मी-एम एस धोनी-साक्षी धोनी-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
महेंद्र सिंह धोनी उन खिलाड़ियों में शुमार हैं, जो क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर लेकर गए। उन्होंने भारतीय क्रिकेट का कद दुनियाभर में बढ़ाया है और उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी जिंदगी पर 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म बन चुकी है। इसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का रोल अदा किया था। खेल के मामले में महेंद्र सिंह धोनी जितने चर्चित रहे हैं, उतना अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। आज वह पत्नी साक्षी धोनी के साथ सफल वैवाहिक जीवन बिता रहे हैं। फैंस को इन दोनों की जोड़ी बेहद पसंद है। आज इन दोनों की शादी की सालगिरह है। मगर, क्या जानते हैं कि धोनी की जिंदगी में साक्षी से पहले कई अन्य महिलाओं की एंट्री हुई थी। इनमें बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण से लेकर दक्षिण अभिनेत्री लक्ष्मी तक का नाम शामिल है। एक दफा तो ऐसा हुआ था कि अपनी प्रेमिका के गम में धोनी बुरी तरह टूट गए थे। ऐसे वक्त में साक्षी ही धोनी का सहारा बनी थीं। आइए जानते हैं साक्षी और एम एस धोनी की लव स्टोरी और साक्षी से पहले किस-किस ने ली धोनी की लाइफ में एंट्री...
विज्ञापन

2 of 6
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका झा
महेंद्र सिंह धोनी का पहला प्यार प्रियंका झा थीं। धोनी उनसे बेहद प्यार करते थे और शादी भी करना चाहते थे, लेकिन किस्मत में कुछ और ही लिखा था। प्रियंका की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। इससे धोनी बुरी तरह टूट गए थे। फिल्म 'एम.एस. धोनी' में भी उनकी इस प्रेमिका का जिक्र है।
विज्ञापन

3 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका पादुकोण
महेंद्र सिंह धोनी का नाम अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ भी खूब जुड़ा। यह तब की बात है, जब दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र के नए खिलाड़ी थे। दोनों कई मौकों पर एक साथ नजर आए और वहीं से दोनों के रिश्ते की खबरें आम हो गईं। रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी 2007 में दीपिका पादुकोण के प्यार में पागल हो गए थे। उस समय दीपिका अपनी फिल्म 'ओम शांति ओम' के लिए और धोनी टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद सुर्खियों में थे। दोनों ने एक साथ कई रैंप वॉक किए थे।

4 of 6
राय लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ एक्ट्रेस राय लक्ष्मी
महेंद्र सिंह दोनी का नाम साउथ इंडियन फिल्मों की अभिनेत्री राय लक्ष्मी से काफी जोड़ा गया था। हालांकि, धोनी ने आज तक इस बारे में कुछ नहीं कहा, लेकिन राय लक्ष्मी ने जरूर अपनी बात रखी। दोनों की लव स्टोरी भी काफी मशहूर रही थी। आपको बता दें दोनों की मुलाकात 2008 आईपीएल के दौरान हुई थी। इसके बाद ही दोनों के लिंकअप की खबरें सामने आई थीं। हालांकि बाद में ब्रेकअप हो गया था। राय लक्ष्मी 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में टीम चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड एम्बेसडर बनी थीं। धोनी और लक्ष्मी अलग क्यों हुए ये किसी को नहीं पता है। कुछ समय पहले ही राय लक्ष्मी ने कहा था कि धोनी के रिश्ता उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी।
विज्ञापन

5 of 6
असिन-प्रीति सिमोस - फोटो : सोशल मीडिया
असिन 
महेंद्र सिंह धोनी का नाम गजिनी फेम एक्ट्रेस असिन के साथ भी जोड़ा गया था। साल 2010 में धोनी और असिन एक ही ब्रैंड को एंडोर्स कर रहे थे और यहीं से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आईं। इसके अलावा कैप्टन कूल का नाम प्रीति सिमोइस के साथ भी जुड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एम एस धोनी-साक्षी धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
2010 में साक्षी ने थामा हाथ
कई अफेयर और ब्रेकअप के बाद आखिरकार 04 जुलाई वर्ष 2010 में धोनी की जिंदगी में साक्षी की एंट्री हुई। आज दोनों सुखद पारिवारिक जिंदगी जी रहे हैं। दोनों की एक बेटी जीवा है। साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी की लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं है। दरअसल, धोनी और साक्षी के पिता रांची में एक कंपनी में साथ काम करते थे। दोनों परिवारों में दोस्ती थी। माही और साक्षी भी बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। हालांकि, कुछ समय बाद साक्षी की फैमिली देहरादून में शिफ्ट हो गई। करीब दस साल बाद दोनों की मुलाकात कोलकाता के एक होटल में हुई, जहां धोनी ईडन गार्डन्स में मैच खेलने के लिए ठहरे हुए थे। साक्षी इसी होटल में इंटर्नशिप कर रही थीं। बता दें कि साक्षी ने प्रोफेशनल डिग्री के तौर पर औरंगाबाद में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से होटल मैनेजमेंट किया। दोनों की मुलाकात धोनी के मैनेजर और साक्षी के दोस्त युद्धजीत ने कराई थी। यह दोस्ती फिर प्यार में बदलने लगी। मार्च 2008 से दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। करीब दो साल बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया और 2010 में देहरादून में शादी की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें