रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीरों में महेंद्र सिंह धोनी और रणवीर सिंह का लुक बदला हुआ दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए रणवीर सिंह ने दिग्गज क्रिकेटर के लिए लंबा-चौडा पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'यह दो तस्वीरें हैं जिनपर मेरा अधिकार है। यह तस्वीर साल 2007/08 में करजात के एनडी स्टूडियो ली गई थी। उस समय मैं 22 साल का था और वहां पर एसिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करता था। मैंने वह नौकरी खास तौर पर इसलिए की थी क्योंकि उस विज्ञापन फिल्म में एम एस धोनी जुड़े हुए थे।'