महीप कपूर
- फोटो : Instagram
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान महीप कपूर ने अपने शादी और निजी जीवन को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान महीप कपूर ने बताया कि संजय कपूर ने उनकी 25 साल की शादी में उन्हें धोखा दिया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस बात को शो में बताना उनके लिए मुश्किल था और उन्होंने अपने परिवार से बात की थी। इस पर महीप ने कहा, 'ऐसा कुछ नहीं था जो मुश्किल लगा हो। हम बस बात कर रहे थे और ये बात मैंने कह दी। हमने शो में लोगों को सच दिखाने का प्रयास किया है। हमारी जिंदगी में भी सब कुछ खूबसूरत और हसीन नहीं होता है। शो में आप देखेंगे कि हमारी जिंदगी में भी बहुत सी परेशानी हैं। इस बारे में संजय भी नहीं जानते, जब वो शो देखेंगे तब उन्हें पता चलेगा।'