nayak
- फोटो : social media
बात करें अनिल कपूर की फिल्म नायक की तो फिल्म साल 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। राजनीतिक ड्रामा से भूरपूर इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म नायक में अनिल कपूर के किरदार का नाम शिवाजी राव होता है और इस फिल्म में वह एक दिन के मुख्यमंत्री का किरदार निभाते हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ अभिनेत्री रानी मुखर्जी, अमरीश पुरी, सौरभ शुक्ला और जॉनी लीवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन एस.शंकर ने किया था।