फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में टैक्स फ्री हुई अजय और सैफ की 'तानाजी', बॉक्स ऑफिस पर जारी है ताबड़तोड़ कमाई

Wed, 22 Jan 2020 01:47 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
10 जनवरी को रिलीज हुई अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' को अब महाराष्ट्र में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। फिल्म रिलीज के बाद से ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। इन चर्चाओं की एक बड़ी वजह फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी है।
विज्ञापन

2 of 5
काजोल, ओम राउत और अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि फिल्म को महाराष्ट्र में टैक्स फ्री करने को लेकर लंबे वक्त से खबरें आ रही थीं और आज उन खबरों पर मुहर भी लग गई है। वैसे महाराष्ट्र से पहले बीजेपी शासित हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी फिल्म को टैक्स फ्री किया जा चुका है। जिसके लिए अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर प्रदेश के मुखियाओं को शुक्रिया भी कहा था।
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन और सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बात फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर के कलेक्शन की करें तो फिल्म ने पहले दिन 15.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद वीकेंड तक फिल्म का कलेक्शन 61.75 करोड़ रुपये हो गया था। इसके साथ ही पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 118.91 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया था। वहीं बात फिल्म की कुल कमाई की करें तो अभी तक तानाजी ने 183.34 करोड रुपये की कमाई कर ली है। 
 

4 of 5
Tanhaji - फोटो : amar ujala, mumbai
बता दें कि फिल्म मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे के शौर्य पर आधारित है। फिल्म में मुख्य किरदार में अजय देवगन नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। वहीं सैफ अली खान और काजोल का भी मुख्य किरदार है। काजोल फिल्म में तानाजी की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
RRR - फोटो : instagram
बात अजय देवगन की अपकमिंग फिल्मों की करें तो अजय देवगन ने एस एस राजामौली की मैग्नम ओपस 'आरआरआर' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा आलिया भट्ट और  साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण भी नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी शिरकत करते दिखेंगे। फिलहाल अजय, जूनियर एनटीआर और राम चरण  के साथ हैदराबाद में 25 दिनों के शेड्यूल में फिल्म की शूटिंग करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें