फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अर्जुन रेड्डी' एक्टर का सनसनीखेज खुलासा- 'बचपन में मेरा रेप हुआ, मुझे नहीं पता इस...'

Wed, 22 Jan 2020 01:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rahul ramakrishna - फोटो : social media
फिल्म अर्जुन रेड्डी में विजय देवरकोंडा के दोस्त का किरदार निभाने वाले अभिनेता राहुल रामकृष्णा के एक सनसनीखेज खुलासे से इस वक्त तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस भी हैरान हैं। राहुल ने एक के बाद एक कई सारे ट्वीट्स में खुलासा किया है कि उनके साथ बचपन में रेप हुआ था। राहुल के इस बयान के बाद हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
rahul ramakrishna - फोटो : Twitter
राहुल ने अपने पहले ट्वीट में लिखा- 'बचपन में मेरा रेप हुआ था। मुझे नहीं पता कि इस बारे में मैं और क्या कह सकता हूं सिवाय इसके कि इसके बाद में खुद को जानना चाहता हूं। मुझे लगता है कि जिंदगी में काफी खालीपन होता है। मैं इस घटना को अपनी जिंदगी का एक ब्लैक होल मानता हूं। और न ही इसे ज्यादा तवज्जो देना चाहता हूं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
rahul ramakrishna - फोटो : Twitter
राहुल ने अपने अगले ट्वीट में लिखा- 'यह दर्दनाक है। बेहद नृशंस है लेकिन यह आपको पीड़ित नहीं बनाता। आप एक दाग के साथ एक योद्धा बन जाते हैं। मैं अपने ऊपर थोपे गए क्राइम के साथ जी रहा हूं। इसमें कभी मुझे न्याय नहीं मिलेगा। अपने लोगों को अच्छा इंसान बनने के लिए कहिए।'

4 of 5
rahul ramakrishna - फोटो : Twitter
राहुल के इस ट्वीट के बाद सभी सेलिब्रिटीज के रिएक्शन आने शुरू हो गए। प्रियदर्शी ने लिखा- अगर मैं कोशिश भी करूं तो भी मैं कभी उस दर्द को नहीं समझ पाऊंगा। मैं भी कुछ नहीं कर सकता। लेकिन सिर्फ कहना चाहता हूं, मजबूत रहो। आप हर गंदगी से बाहर आ गए हैं और इसे अपनी क्षमता के अनुसार सबसे बेहतर तरीके से संभाला है। आप एक फाइटर हैं। प्यार!

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arjun Reddy

बता दें राहुल ने 'अला वैकुंटपुरम लो', 'ची ला साओ', 'भारत अने नेनू', 'शीशमहल', 'गीता गोविंदम' और 'मिठाई' जैसी फिल्मों में काम किया है। विजय देवरकोंडा की फिल्म अर्जुन रेड्डी से राहुल को काफी पहचान मिली। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें