सुनयना रेखी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
महाराष्ट्र के राज्यपाल ने सुनयना को उनके कोरोना से बचाव के लिए गए कार्यों की वजह से सम्मानित किया है। सुनयना बताती हैं, ‘कोरोना एक संक्रमण है और किसी भी दूसरी तरह के संक्रमण से बचाव की तरह इससे मुकाबला करने के लिए भी मन, मस्तिष्क और शरीर का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। इस कोरोना काल में चिकित्सकों, नर्सों, पुलिसकर्मियों व दूसरी आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों ने अनथक मेहनत की है। इन लोगों और घरों में रह रहे लोगों को स्वस्थ रखने और उनके विचार सकारात्मक रखने के लिए मैंने एक श्रृंखला शुरू की थी, जिसे महाराष्ट्र के राज्यपाल ने काफी सराहा है।’