फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र चुनाव में वोट देने नहीं पहुंचे अमिताभ-कंगना, टाइगर समेत ये बड़े स्टार्स, वजह जान लें

Tue, 22 Oct 2019 12:29 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Anupam Kher and Amitabh Bachchan - फोटो : twitter
महाराष्ट्र में रविवार को 288 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में 59.22 फीसदी जनता ने मतदान किया। इस मौके पर मुंबई में कई बड़े सितारे वोट डालने पहुंचे। लेकिन कुछ ऐसे भी सितारे थे जो अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पाए। जानिए किन फिल्म स्टार्स ने नहीं डाला वोट...
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन की तबीयत कुछ दिन पहले खराब हो गई थी। उन्हें कुछ दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। रविवार को हुए चुनाव में अमिताभ नजर नहीं आए। जबकि उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटा अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन वोट डालने पहुंचे। स्वास्थ्य कारणों की वजह से अमिताभ वोट नहीं डाल पाए।
विज्ञापन

3 of 6
अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : twitter
अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों शूटिंग के चलते इन दिनों न्यू यॉर्क में हैं। वह लगभग हर चुनाव में वोट देते हैं लेकिन विदेश में होने की वजह से वो इस बार मतदान नहीं कर सके।

4 of 6
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत
कंगना रनौत मुंबई में नहीं है। 19 अक्टूबर को वो पीएम मोदी से मुलाकात करने दिल्ली पहुंची थीं। लोकसभा चुनाव में कंगना ने वोट डाला था।
विज्ञापन

5 of 6
sonam and tiger - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर और टाइगर श्रॉफ
सोनम कपूर और टाइगर श्रॉफ भी मतदान केंद्र पर नजर नहीं आए। सोनम इन दिनों मकाओ में हैं। हालाकिं 19 अक्टूबर को वो भी पीएम मोदी से मिलने पहुंची थीं। वहीं टाइगर भी टूर पर हैं। इंडियन सुपर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में उन्होंने दिशा पाटनी के साथ परफॉमेंस दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महाराष्ट्र चुनाव के लिए वोट डालने पहुंचे सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस चुनाव में हेमा मालिनी, रजा मुराद, अनिल कपूर, ऋतिक रोशन, सनी देओल, परेश रावल, जितेंद्र, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, सलमान खान, रणवीर सिंह, उर्मिला, शाहरुख खान और गौरी खान, दीपिका पादुकोण, ऋषि कपूर, करीना कपूर सहित कई स्टार्स ने वोट डालने पहुचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें