फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Huma Qureshi Birthday: 39 की उम्र में कितने करोड़ की मालकिन हैं हुमा कुरैशी, यहां जानिए

Mon, 28 Jul 2025 03:56 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Huma Qureshi Networth: हुमा कुरैशी फिल्मों के अलावा विज्ञापनों और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई करती हैं। आइए, आज उनके 39वें जन्मदिन पर जानिए कितनी करोड़ों की मालकिन हैं हुमा कुरैशी।
 
विज्ञापन
1 of 6
हुमा कुरैशी - फोटो : Instagram/ Huma Qureshi
हुमा कुरैशी एक जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग और मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। आज उनके 39वें जन्मदिन पर जानिए उनकी नेटवर्थ।
 
विज्ञापन

2 of 6
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम @iamhumaq
हुमा का करियर
हुमा कुरैशी ने 2012 में फिल्म "गैंग्स ऑफ वासेपुर" से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया और इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, जैसे "लव शव ते चिकन खुराना", "डेढ़ इश्किया", "बदलापुर", "जॉली एलएलबी 2", और "बेल बॉटम"। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुमा एक फिल्म के लिए 2-3 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। उनकी फीस प्रोजेक्ट के बजट और उनके किरदार की अहमियत पर निर्भर करती है।
 
विज्ञापन

3 of 6
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamhumaq
वेब सीरीज
हुमा ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज की है। उनकी वेब सीरीज "महारानी" में रानी भारती के किरदार को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया। इस तरह की वेब सीरीज से भी उनकी कमाई में इजाफा होता है। वेब सीरीज में काम करने के लिए उनकी फीस भी लाखों में होती है, जो उनके स्टारडम और प्रोजेक्ट की लोकप्रियता पर निर्भर करती है।

4 of 6
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamhumaq
विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हुमा ने अपने करियर की शुरुआत में बड़ी कंपनी के साथ दो साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। उन्होंने मोबाइल, पेंट, ऑयल, क्रीम, और साबुन जैसे कई बड़े ब्रांड्स के लिए विज्ञापन किए। ब्रांड एंडोर्समेंट से उनकी कमाई भी काफी अच्छी होती है। एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वह लाखों रुपये चार्ज करती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq
सोशल मीडिया
हुमा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 8.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपने फोटोशूट्स और प्रोजेक्ट्स की तस्वीरें शेयर करती हैं। इसके अलावा, वह इवेंट्स, अवॉर्ड शोज, और प्रमोशन्स में भी हिस्सा लेती हैं। सोशल मीडिया के जरिए भी हुमा अच्छी कमाई करती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq
हुमा कुरैशी की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हुमा कुरैशी की कुल नेटवर्थ लगभग 22-25 करोड़ रुपये के आसपास है। यह राशि उनकी फिल्मों, विज्ञापनों, वेब सीरीज, और सोशल मीडिया से होती है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत उनकी एक्टिंग प्रोजेक्ट्स और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। हुमा को लग्जरी कारों का भी शौक है। उनके पास कुछ महंगी गाड़ियां हैं, जो उनकी नेटवर्थ का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें: Huma Qureshi: बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री हुमा कुरैशी का आज है 39वां जन्मदिन, जानें उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें