फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Huma Qureshi: बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री हुमा कुरैशी का आज है 39वां जन्मदिन, जानें उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें

Mon, 28 Jul 2025 08:59 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Huma Qureshi 39th Birthday: हुमा कुरैशी, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज उनके 39वें जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी खास बातें।
 
विज्ञापन
1 of 8
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ सेट पर अपने मजेदार और दिलचस्प किस्सों के लिए भी जानी जाती हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी खास बातें....
विज्ञापन

2 of 8
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq
हुमा कुरैशी का जन्म
हुमा का जन्म 28 जुलाई 1986 को नई दिल्ली में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके पिता सलीम कुरैशी दिल्ली में 'सलीम्स' रेस्टोरेंट के मालिक हैं, जबकि उनकी मां अमीना कुरैशी एक गृहिणी हैं। उनके भाई साकिब सलीम भी अभिनेता हैं।
विज्ञापन

3 of 8
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq
हुमा कुरैशी का करियर
हुमा ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर और विज्ञापनों से की थी। 2012 में अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन भी मिला। उनकी वेब सीरीज 'महारानी' में रानी भारती का किरदार खूब पसंद किया गया। वह न केवल एक्टिंग बल्कि लेखन और प्रोडक्शन में भी माहिर हैं। 

4 of 8
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq
बीटीएस फोटो का धमाल
हुमा ने हाल ही में अपनी सुपरहिट वेब सीरीज ‘महारानी’ के चौथे सीजन के सेट से एक खास तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह काले रंग की ड्रेस में एक क्रू मेंबर के साथ चलती नजर आईं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “टीम महारानी वापस आ गई है। मेरी निर्माता साहिबा डिंपल खरबंदा की ओर से क्लिक की गई तस्वीर। मेरे प्यारे दर्शकों, आपके प्यार के लिए धन्यवाद।” इस पोस्ट ने फैंस को इतना उत्साहित किया कि उन्होंने कमेंट्स में शो के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार जताया।

 
विज्ञापन

5 of 8
हुमा कुरैशी और साकिब सलीम - फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq
भाई साकिब सलीम का सरप्राइज
हुमा और उनके भाई, एक्टर साकिब सलीम का रिश्ता भाई-बहन से ज्यादा दोस्तों जैसा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक बार टीवी शो ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ के सेट पर साकिब ने अचानक पहुंचकर हुमा को सरप्राइज दिया। इस दौरान दोनों ने बचपन की यादें ताजा कीं। साकिब ने मजाक में बताया कि एक बार क्रिकेट खेलते वक्त हुमा ने उन्हें लेदर बॉल से मार दिया था, जिससे वह बेहोश हो गए थे। हुमा को डर था कि कहीं साकिब मर न जाए और उन्हें डांट पड़े, इसलिए वह वहां से भाग गई थीं। इस किस्से ने सेट पर सभी को हंसा दिया।
विज्ञापन

6 of 8
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq
‘एक थी डायन’ का किस्सा
‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ के सेट पर एक और मजेदार वाकया हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के होस्ट शांतनु महेश्वरी ने हुमा की फिल्म ‘एक थी डायन’ की तारीफ करते हुए कहा, “मैंने आपकी वजह से यह फिल्म 50 बार देखी। आप इस फिल्म में सुंदर और पूरी डायन लग रही थीं।” यह सुनकर हुमा मजाक में सेट छोड़कर चली गईं। बाद में पता चला कि यह हुमा और विवेक ओबेरॉय का शांतनु के साथ मजाक था। इस घटना ने सेट पर खूब हंसी बिखेरी।
 
विज्ञापन

7 of 8
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी छाई
उनकी वेब सीरीज महारानी में रानी भारती के किरदार को दर्शकों और आलोचकों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा 'लीला और मिथ्या: द डार्कर चैप्टर' में भी उनकी एक्टिंग ने लोगों का ध्यान खींचा। हुमा न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि अपने स्टाइल और फैशन सेंस के लिए भी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती हैं। वह एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो हर किरदार को बखूबी निभाती हैं, फिर चाहे वह फिल्म हो या वेब सीरीज।

 
विज्ञापन

8 of 8
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम
हुमा का वर्कफ्रंट
हुमा कुरैशी एक बार फिर से वेब सीरीज 'महारानी' के चौथे सीजन में रानी भारती की भूमिका में फिर से नजर आएंगी। वेब सीरीज 'महारानी' के चौथे सीजन की शूटिंग जारी है। मेकर्स ने अभी तक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि 'महारानी' 2025 के आखिर तक रिलीज हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके अलावा हुमा फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें