फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: अनूप और दीप्ति ने गाया महाकुंभ का थीम सॉन्ग, ‘ये प्रयाग है’ को घर घर पहुंचाने की तैयारी

Fri, 17 Jan 2025 10:41 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

Mahakumbh 2025 Theme Song: महाकुंभ को धरती का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन माना जाता है। यहां हर रोज करोड़ों श्रद्धालु देश विदेश से संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। और, यहां मुंबई में एक संगम सुर, ताल और ध्यान का हुआ। प्रयागराज की महिमा का बखान करता ये बेहद भावुक गीत दीप्ति चतुर्वेदी ने तैयार किया है। 
विज्ञापन
1 of 5
दीप्ति चतुर्वेदी-अनूप जलोटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपनी आवाज से आवाज की दुनिया में लाखों प्रशंसक कमा चुकीं गायिका दीप्ति चतुर्वेदी ने अबकी गायन की गंगा, जमुना और सरस्वती में स्नान किया है। महाकुंभ के हर हर नाद को उन्होंने संगीत में संजोया है और उसे एक ऐसे गीत का आकार प्रदान किया है कि लोगों को इस गीत में इस बार के महाकुंभ का थीम सॉन्ग बन जाने के सारे लक्षण नजर आ रहे हैं। गाना बन चुका है। रिकॉर्ड भी हो चुका है और दीप्ति बताती हैं कि भजन सम्राट अनूप जलोटा के आशीर्वाद से जल्द ही ये जन जन तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
दीप्ति चतुर्वेदी-अनूप जलोटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
महाकुंभ को धरती का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन माना जाता है। यहां हर रोज करोड़ों श्रद्धालु देश विदेश से संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। और, यहां मुंबई में एक संगम सुर, ताल और ध्यान का हुआ। प्रयागराज की महिमा का बखान करता ये गीत ‘ये प्रयाग है’  अनूप जलोटा के साथ गाया है। जिसके बोल जयकृष्ण राय तुषार के हैं और संगीत संयोजन विवेक प्रकाश का है।

ये खबर भी पढ़ें: Emergency Review: इंदिरा गांधी पर बनी अब तक की सबसे सराहनीय फिल्म, कंगना रनौत का अभिनय, निर्देशन दोनों कमाल के
विज्ञापन

3 of 5
दीप्ति चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘अमर उजाला’ से एक संक्षिप्त बातचीत में दीप्ति चतुर्वेदी बताती हैं, “यह गीत मेरे लिए एक अत्यंत भावुक अनुभव रहा है।प्रयाग सिर्फ एक शहर नहीं है, यह भारत की सांस्कृतिक धरोहर का एक जीता-जागता प्रतीक है। हमें उम्मीद है कि यह गीत सुनने वालों के दिलों को छू जाएगा।” यह गीत जल्दी ही सभी प्रमुख संगीत स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Urvashi Rautela: 'सैफ सर मैं शर्मिंदा हूं, मुझे माफ कर दीजिए', हमले के बाद उर्वशी ने क्यों मांगी एक्टर से माफी?

4 of 5
दीप्ति चतुर्वेदी-अनूप जलोटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, भजन सम्राट  पद्मश्री अनूप जलोटा ने कहा, "प्रयाग एक ऐसा शहर है जो दिव्यता और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक है। इस गीत के माध्यम से दीप्ति और मैंने इसकी आत्मा को अभिव्यक्त करने और श्रोताओं को इसकी सुंदरता और आध्यात्मिकता को महसूस कराने का प्रयास किया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनूप जलोटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
महाकुंभ को लेकर हिंदी फिल्म जगत में इस बार काफी उत्साह देखा जा रहा है। हेमा मालिनी ने भी हाल ही में एक अलबम महाकुंभ को लेकर जारी किया है। कैलाश खेर और मालिनी अवस्थी जैसे सितारे भी अपनी भक्ति रस की धारा प्रयागराज में बहाने वाले हैं। तमाम सितारे भी आने वाले महत्वपूर्ण स्नानों में शामिल होने की तैयारी में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें